सचिन सिंह ने लगाई सबसे ऊंचीकूद

एसके पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। 100 मीटर दौड़ में सीनियर ग्रुप में हिमांशु मौर्या अश्वनी सिंह प्रथम विवेक कुमार भावेश सिंह द्वितीय राहुल सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:08 AM (IST)
सचिन सिंह ने लगाई सबसे ऊंचीकूद
सचिन सिंह ने लगाई सबसे ऊंचीकूद

संवाद सूत्र, मझोला (पीलीभीत) : एसके पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। 100 मीटर दौड़ में सीनियर ग्रुप में हिमांशु मौर्या, अश्वनी सिंह प्रथम, विवेक कुमार, भावेश सिंह द्वितीय, राहुल, सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग सीनियर ग्रुप - हिमांशु मौर्या, परमजोत सिंह ने प्रथम स्थान, विवेक कुमार, संदीप कुमार ने द्वितीय स्थान तथा राहुल कुमार, बलराज सिंह के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर बालिका वर्ग सीनियर ग्रुप में हर्षप्रीतकौर, सिमरत कौर ने प्रथम स्थान, किरनदीप कौर, मनरीत कौर ने द्वितीय स्थान तथा सोनमदीप कौर, इकरूप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रितेष सक्सेना, प्रदीप कुमार ने द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद कामरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। ऊंची कूद बालक वर्ग में सचिन सिंह ने प्रथम, संदीप सिंह द्वितीय, हर्षवर्धन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में नितिन सिंह प्रथम, प्रिसदीप सिंह द्वितीय, मोनिश रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर राशि सिंह प्रथम, जसप्रीत कौर द्वितीय चनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रबंधक जगजीत सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट व प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी