नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार की शाम आयोजित विजय संकल्प सभा में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:31 PM (IST)
नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प
नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने का संकल्प

पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार की शाम आयोजित विजय संकल्प सभा में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया। केंद्र सरकार की योजनाओं को उपलब्धि के तौर पर जोर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव वोटबैंक की राजनीति कर गरीबों के साथ छल किया है। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा-बसपा को डिफाल्टर बताया। यूपी की जनता ने सपा और बसपा दोनों को सरकार चलाने का मौका दिया था,लेकिन दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

शहर के रामा इंटर कालेज के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। शहर विधायक संजय गंगवार, विधायक रामसरन वर्मा बीसलपुर, किशनलाल राजपूत बरखेड़ा, बाबूराम पासवान पूरनपुर, छत्रपाल गंगवार बहेड़ी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गुलशन आनंद, पूरनलाल लोधी, डॉ. विनोद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सत्यपाल गंगवार, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय गंगवार, संजीव प्रताप सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, रेखा परिहार, दिनेश पटेल मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अमित वाल्मीकि ने किया।

chat bot
आपका साथी