गोमती उद्गम पर पुरोहितों ने किया श्रावणी उपाक्रम

गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में पूरनपुर के पुरोहितों ने श्रावणी उपाक्रम किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM (IST)
गोमती उद्गम पर पुरोहितों ने किया श्रावणी उपाक्रम
गोमती उद्गम पर पुरोहितों ने किया श्रावणी उपाक्रम

पीलीभीत,जेएनएन : गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में पूरनपुर के पुरोहितों ने श्रावणी उपाक्रम किया।

फुलहर झील में स्नान करके सप्त ऋषि का पूजन अर्चन किया गया। फुलहर झील में सभी ने भस्म, गोमय, पंचगव्य, सर्व औषधि, लटजीरा, दधि, दुग्ध, घी आदि से स्नान किया। पंच पल्लव, कुश से मार्जन किया। इसके बाद झील में खड़े होकर तर्पण कराया। सूर्य को अ‌र्घ्य और पंचांग पूजा के बाद स्नान किया। सप्त ऋषि का आह्वान व यज्ञोपवीत का पूजन कराया। सूर्य उपसना व गायत्री मंत्र जप के बाद आरती हुई। पंडित अनिल शास्त्री के अलावा, अंशुल शास्त्री, देवेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, सर्वेश पांडेय, पुनीत शर्मा, राम शंकर त्रिवेदी, रामपाल पांडेय , नवल किशोर कथाव्यास आदि शामिल रहे। सभी उपस्थिति लोगों ने आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन किया।

chat bot
आपका साथी