अमरिया में तेजी से बढ़ रहे बुखार के मरीज

पीलीभीतजेएनएन अमरिया तहसील क्षेत्र में वायरल का प्रकोप जारी है। रोजाना ही बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूर दराज स्थानों से तमाम मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल से ग्रस्त अधिक मरीज दिखाई दे रहे हैं। दाद खाज व खुजली आदि से भी लोग पीड़ित हैं। क्षेत्र में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:21 PM (IST)
अमरिया में तेजी से बढ़ रहे बुखार के मरीज
अमरिया में तेजी से बढ़ रहे बुखार के मरीज

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में वायरल का प्रकोप जारी है। रोजाना ही बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूर दराज स्थानों से तमाम मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल से ग्रस्त अधिक मरीज दिखाई दे रहे हैं। दाद, खाज व खुजली आदि से भी लोग पीड़ित हैं। क्षेत्र में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। सरकारी अस्पताल में इलाज से पहले कोविड हेल्प डेस्क पर पहले जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा बहुओं को गांव में घरों-घरों जाकर बुखार जुकाम से पीड़ित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निगरानी टीम द्वारा ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्षयरोग से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम 50 घरों का सर्वे कर रही है।

बुखार के साथ साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिक्कत हो रही है। अस्पताल में दिखाया है। दवा मिल गई है। खाने में कुछ चीजों का परहेज बताया है। सरबर जहां पांच दिनों से बुखार व हल्की खांसी आ रही है। शरीर में दर्द की शिकायत है। प्राइवेट डाक्टर से दवा ली थी। कोई फायदा नहीं हुआ है अब सरकारी अस्पताल से दवा ली है।

रितु गुप्ता पहले घर में एक बच्चे को खुजली थी अब पूरा परिवार को खुजली हो गई है। जिससे बहुत परेशान हैं गांव में दवा से फायदा नहीं हुआ। अस्पताल में दवा ली है टीका लगवाया है।

विजेता राठौर

chat bot
आपका साथी