झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव
रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। धीरे धीरे उमस भरी गर्मी कम होने लगी। फिर डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश ने नगर की नाली नाले व सड़कों को पानी में तब्दील कर दिया। नगर के चारों सड़कें घंटों जलमग्न रहीं। जिसके कारण लोगों को इस पानी से गुजरकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
पीलीभीत,जेएनएन: रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। धीरे धीरे उमस भरी गर्मी कम होने लगी। फिर डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश ने नगर की नाली नाले व सड़कों को पानी में तब्दील कर दिया। नगर के चारों सड़कें घंटों जलमग्न रहीं। जिसके कारण लोगों को इस पानी से गुजरकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
सुबह से ही उमस भरी गर्मी होने के कारण आकाश में धीरे धीरे बादल जुटने लगे और कुछ ही देर में नीला आकाश भूरे बादलों से छा गया। इसके बाद हल्की हवाएं चलने लगी और 11 बजे लगभग आसमान से वर्षा शुरू हुई जो कुछ ही मिनटों में बारिश में तब्दील हो गए। डेढ़ घंटे हुई बारिश में अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करने को अपने पति के साथ जाती विवाहिताएं बारिश के पानी से सराबोर हो गई साथ ही अपने साथ ले जा रही मिठाई आदि में वर्षा के पानी से मिठाई भी गीली पड़ गई। डेढ़ घंटे हुई इस बारिश से नगर की एक दर्जन से अधिक सड़कें जलमग्न हो गई। जिनसे पानी को निकलने में घंटों का समय लगा। इस गंदे पानी से गुजर के ही बहनों को अपने भाइयों के घर तक पहुंचने का कठिन मार्ग तय करना पड़ा। इतना कई बहनें जो अपने भाइयों के यहां रक्षाबंधन करने अपनी स्कूटी से आ रही थीं पानी में गड्ढे का अंदाजा न होने से स्कूटी गड्ढे में अचानक समा गई और कई युवतियां इस तरह से इस गड्ढे में गिरकर गंदे पानी से सराबोर होकर अपने घर को लौट गईं।