घर में अजगर घुसने से मची खलबली

बरसात के मौसम में वन्यजीवों का निकलना शुरू हो गया है। गभिया गांव में अजगर रात के समय घुस गया। ग्रामीण की चार मुर्गियों को मारकर भोजन बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को शारदा पार लग्गा भग्गा जंगल में छोड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM (IST)
घर में अजगर घुसने से मची खलबली
घर में अजगर घुसने से मची खलबली

पीलीभीत,जेएनएन : बरसात के मौसम में वन्यजीवों का निकलना शुरू हो गया है। गभिया गांव में अजगर रात के समय घुस गया। ग्रामीण की चार मुर्गियों को मारकर भोजन बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को शारदा पार लग्गा भग्गा जंगल में छोड़ा है।

लगातार हो रही बरसात को लेकर निचले स्थानों पर पानी का भराव होने के चलते वन्यजीव भी सूखे स्थानों की तरफ बढ़ने लगे हैं। गुरुवार की रात गांव गभिया निवासी विधान के घर अजगर घुस गया। बाड़े के पास पहुंचकर अजगर ने तीन, चार मुर्गियों को मारकर भोजन बना लिया। सुबह के समय जब गृहस्वामी की अजगर पर नजर पड़ी तो वह भयभीत हो गया। सूचना स्थानीय नौजल्हा वन चौकी को दी गई। दारोगा व वन वाचर आदि पहुंच गए। अजगर को पकड़कर लग्गा भग्गा वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी