पीलीभीत में हाईवे पर लूटा पर्स, दोनों लुटेरे दबोचे गए

शहर में टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा। फिर दोनों बदमाश ठेका चौकी की ओर भागे। लेकिन पीछा किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल से पुलिस ने रात में ही दोनों को पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:53 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:53 AM (IST)
पीलीभीत में हाईवे पर लूटा पर्स, दोनों लुटेरे दबोचे गए
पीलीभीत में हाईवे पर लूटा पर्स, दोनों लुटेरे दबोचे गए

पीलीभीत, जेएनएन: शहर में टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा। फिर दोनों बदमाश ठेका चौकी की ओर भागे। लेकिन, पीछा किए जाने पर दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल से पुलिस ने रात में ही दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व चार हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

मैत्री बाग कालोनी निवासी धर्मप्रकाश के यहां शनिवार शाम बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसमें मुहल्ला शेर मोहम्मद शेरोवाली मठिया निवासी उसकी सलहज अंजली कश्यप पत्नी मुकेश भी पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद धर्मप्रकाश मोटरसाइकिल से उन्हें घर छोड़ने जा रहा था। तभी नेहरू ऊर्जा उद्यान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजली के हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। फिर तेजी से नेहरू ऊर्जा उद्यान के बराबर वाले रास्ते पर फरार हो गए। शोर राहगीर जुटे। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना के कुछ देर बाद धर्म प्रकाश भी नेहरू ऊर्जा उद्यान के बराबर वाले रास्ते से जा रहे थे। तभी उनकी निगाह पर्स लूटने वाले दोनों बदमाशों पर पड़ी। वह रास्ते में खड़े होकर पर्स में रखा माल चेक कर रहे थे। धर्मप्रकाश के शोर मचाने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस पर बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गए। वहां सीओे सिटी वीरेंद्र विक्रम, शहर कोतवाल अतर सिंह, सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। इलाके में कांबिग की। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लगा। फिर मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस ने दोनों बदमाशों को रात में ही दबिश देकर पकड़ा। पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद सदर कोतवाली के मुहल्ला पकड़िया निवासी जहांगीर उर्फ अमान व फैजुर्रहमान उर्फ फैज को पकड़ा है। दोनों बदमाशों ने 23 जुलाई की शाम लोक निर्माण विभाग गेस्टहाउस के पास महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात भी कुबूल की है।

chat bot
आपका साथी