कागजों में हो रहा यातायात नियमों का पालन

बीसलपुर (पीलीभीत) : शासन के निर्देश पर चल रहे यातायात माह के अन्तर्गत भी यातायात नियमों का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:30 PM (IST)
कागजों में हो रहा यातायात नियमों का पालन
कागजों में हो रहा यातायात नियमों का पालन

बीसलपुर (पीलीभीत) : शासन के निर्देश पर चल रहे यातायात माह के अन्तर्गत भी यातायात नियमों का पालन कराने को पुलिस व प्रशासन सजग दिखाई नहीं दे रहा है। मार्गों पर दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

क्षेत्र के बीसलपुर-बरेली मार्ग, बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग, बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग, बीसलपुर-बिलसण्डा मार्ग, बीसलपुर-दियोरिया मार्ग, बीसलपुर-रसयाखानपुर मार्ग समेत क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर लंबे समय से वाहन चालक यातायात नियमों को ताख पर रखकर अपने वाहनों को अनियंत्रित गति से दौड़ा रहे है। दोपहिया वाहनों के चालक सबसे अधिक मनमानी कर रहे है। बाइकों पर एक साथ चार-चार लोगों को बैठाकर अनियंत्रित गति से बाइकों को चलाने से मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। साथ ही इन मार्गो पर चलने वाले डग्गामार वाहन व निजी यात्री बसें भी ओवरलोड सवारियां भरकर अनियंत्रित गति से चल रही है। पिछले दो माह के अंदर मार्ग दुर्घटनाओं में दंपती समेत आधा दर्जन से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके है,जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो चुके है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईदगाह चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं जो ड्यूटी के नाम पर मात्र खानापूरी कर रहे है। चौराहा से बगैर हेलमेट के गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोकने का साहस भी नहीं कर पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी