हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम से परेशानी

पीलीभीतजेएनएन हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम की समस्या से राहगीर परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। रोजाना लगने वाला जाम जी का जंजाल बनता जा रहा है। इससे काफी मशक्कत के बाद राहगीर गंतव्य को रवाना हो पा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसको लेकर कतई गंभीर नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:19 AM (IST)
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम से परेशानी
हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम से परेशानी

पीलीभीत,जेएनएन : हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम की समस्या से राहगीर परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। रोजाना लगने वाला जाम जी का जंजाल बनता जा रहा है। इससे काफी मशक्कत के बाद राहगीर गंतव्य को रवाना हो पा रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसको लेकर कतई गंभीर नहीं हैं।

पूरनपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले हरदोई ब्रांच नहर के पुल की एक तरफ की रेलिग कई साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभागीय अधिकारियों ने उस रेलिग के पास ही एक दीवार उठवा दी। दीवार उठ जाने से पुल सकरा हो गया। अब पुल से सिर्फ एक ही वाहन पास हो पा रहा है। अगर पुल के आसपास कोई वाहन खराब हो जाता है या फिर आमने सामने वाहन आ जाते हैं तो जाम लग जाता है। रोजाना लगने वाला यह जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा है। जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, इसके चलते यह समस्या लगातार गहराती जा रही है। पुल में गहरे गहरे गड्ढे भी बन गए हैं। इससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। राहगीरों के साथ ही अधिकारियों की गाड़ियां भी इस जाम के झाम में फंस जाती हैं फिर भी नए पुल के निर्माण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पुल सकरा होने के कारण अक्सर ही जाम लग जाता है। विभाग की तरफ से इसका निर्माण किया जाएगा। हरदोई ब्रांच नहर पुल पर लगने वाले जाम की समस्या गहराती जा रही है। इस ओर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शायद हादसे के इंतजार में है। इस पुल का शीघ्र निर्माण कराया जाए जिससे राहगीरों को राहत मिले।

आशुतोष दीक्षित ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि

पुल पर जाम की समस्या अब लोगों के नासूर बन चुकी है। इस ओर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ध्यान देकर नए पुल का निर्माण कराना चाहिए। जाम में फंसकर अक्सर ही राहगीर परेशान होते हैं।

अरुण शुक्ल

पीलीभीत अक्सर जाना होता है। कभी जब जाम में फंसते हैं तो लंबा समय बर्बाद हो जाता है। कई बार लोगों को अन्य रूटों से जाम के चक्कर में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। प्रमुखता से ध्यान दिया जाए।

राजेन्द्र पाल

यह नेशनल हाइवे यातायात की ²ष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। जर्जर पुल का निर्माण न होने से राहगीर बेहद परेशान होते हैं। अक्सर जरूरी काम से आते समय जाम के झाम में फंसकर समय बर्बाद होता है।

नरेशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन

chat bot
आपका साथी