जीवन की रक्षा के लिए लगाए जाएंगे आक्सीजन देने वाले पौधे

वृक्ष हमारे जीवन की धरोहर है। धरती पर मानव जाति के अलावा सभी जीव जंतु व प्राणियों के लिए ये सुरक्षा कवच के समान हैं। वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार के रूप में अवतरित हैं। कोरोना संकटकाल में जब लोगों ने प्राणवायु का संकट महसूस किया तो नीम बरगद पीपल के वृक्ष इस संकट को दूर करने में सबसे बड़े मददगार साबित हुए। दैनिक जागरण ने आओ रोपे अच्छे पौधे अभियान चलाकर जनमानस को इस बाबत जागरूक करने की पहल की है। अभियान से जागरूक नगर के पर्यावरण प्रेमी प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले वृक्षों के पौधों को रोपने की मुहिम में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM (IST)
जीवन की रक्षा के लिए लगाए जाएंगे आक्सीजन देने वाले पौधे
जीवन की रक्षा के लिए लगाए जाएंगे आक्सीजन देने वाले पौधे

पीलीभीत,जेएनएन: वृक्ष हमारे जीवन की धरोहर है। धरती पर मानव जाति के अलावा सभी जीव जंतु व प्राणियों के लिए ये सुरक्षा कवच के समान हैं। वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार के रूप में अवतरित हैं। कोरोना संकटकाल में जब लोगों ने प्राणवायु का संकट महसूस किया तो नीम बरगद पीपल के वृक्ष इस संकट को दूर करने में सबसे बड़े मददगार साबित हुए। दैनिक जागरण ने आओ रोपे अच्छे पौधे अभियान चलाकर जनमानस को इस बाबत जागरूक करने की पहल की है। अभियान से जागरूक नगर के पर्यावरण प्रेमी प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले वृक्षों के पौधों को रोपने की मुहिम में जुट गए हैं। दैनिक जागरण ने प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले बरगद नीम पीपल बरगद के वृक्षों का पौधा रोपण करने के लिए आओ रोपे अच्छे पौध राष्ट्रव्यापी अभियान चलाकर एक अच्छा कदम उठाया है। सभी को इस मिशन से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने में सहयोग करना चाहिए।

मुकेश गुप्ता एडवोकेट, बीसलपुर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्ष सबसे बड़े मददगार होते हैं। दैनिक जागरण संकट के समय में प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले वृक्षों कि पौधों को लगाने के लिए एक अच्छा अभियान शुरू किया है सभी को इस मिशन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। विशेषकर महिलाओं को भी इस मिशन से जोड़कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पूरा योगदान देना चाहिए।

ज्योति सक्सेना बीसलपुर दैनिक जागरण ने राष्ट्रव्यापी आओ रोपे अच्छे पौधे अभियान चलाकर बहुत अच्छी पहल की है। इस अभियान से प्रभावित होकर मैंने मोहल्ला दुबे स्थित राधा कृष्ण बैंकट हॉल परिसर में प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले वृक्षों के पौधे अपने मामा मनोज गुप्ता के साथ लगाए हैं।

आकाश गुप्ता, बीसलपुर

chat bot
आपका साथी