जीवन की रक्षा करने वाले पौधे करेंगे रोपित

पेड़-पौधों से न सिर्फ हरियाली बढ़ती है बल्कि पर्यावरण का संरक्षण होने के साथ ही मनुष्य को आक्सीजन मिलती है। मनुष्य जीवन लिए आक्सीजन कितनी आवश्यक है यह बात कोरोना संक्रमण काल में सबने जान ली। संक्रमित मरीजों का जीवन बचाने के लिए जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आक्सीजन की कमी पैदा हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:52 PM (IST)
जीवन की रक्षा करने वाले पौधे करेंगे रोपित
जीवन की रक्षा करने वाले पौधे करेंगे रोपित

पीलीभीत,जेएनएन : पेड़-पौधों से न सिर्फ हरियाली बढ़ती है बल्कि पर्यावरण का संरक्षण होने के साथ ही मनुष्य को आक्सीजन मिलती है। मनुष्य जीवन लिए आक्सीजन कितनी आवश्यक है, यह बात कोरोना संक्रमण काल में सबने जान ली। संक्रमित मरीजों का जीवन बचाने के लिए जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आक्सीजन की कमी पैदा हो गई। नए- नए आक्सीजन प्लांट लगने लगे। अगर पहले से ही पेड़--पौधे लगाने पर ध्यान दिया जाए तो प्राकृतिक रूप से हर किसी को भरपूर आक्सीजन मिलेगी। खासकर पीपल-बरगद, नीम, सहजन, महुआ जैसे वृक्षों के पौधे रोहित करने पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

वृक्ष हमारे जीवन की धरोहर है। प्रकृति ने धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्ष अनमोल उपहार के रूप में अवतरित किए हैं। हम सभी का फर्ज है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। विशेषकर प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले पीपल नीम बरगद के वृक्षों के पौधे लगाने को जागरूक हो। अभियान चलाकर लोगों को इस मिशन से जुड़ने की मुहिम छेड़ी है।

बबीता सक्सेना

कोविड-19 महामारी के संकट काल में पीपल, बरगद, नीम, पाकड़ आदि प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले वृक्ष काफी मददगार साबित हुए ,इसलिए हम सभी का फर्ज है अधिक से अधिक इन वृक्षों के पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व जनमानस के कल्याण में भागीदारी निभाएं। प्राणवायु के लए पौधों को अधिक से अधिक लगाने, लगवाने का प्रयास करेंगे।

रोहन मित्तल

वृक्षों में जीवन की रक्षा करने तमाम औषधीय गुण समाए होते हैं। महामारी की दूसरी लहर में प्राणवायु को बढ़ावा देने वाले बरगद आम नीम के वृक्ष काफी मददगार साबित हुए इसलिए हम सभी को इन वृक्षों के पौधों को लगाने के लिए पूरी तरह से जागरूक होना चाहिए। पौधारोपण अभियान में महिलाओं को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

मनीषा मित्तल

chat bot
आपका साथी