Pilibhit Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: पीलीभीत सीट से वरुण गांधी 254242 वोटों से जीते, कुल 699172 वोट मिले

पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी और सपा गठबंधन के उम्मीदवार हेमराज वर्मा समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं!

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:52 PM (IST)
Pilibhit Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: पीलीभीत सीट से वरुण गांधी 254242 वोटों से जीते, कुल 699172 वोट मिले
Pilibhit Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: पीलीभीत सीट से वरुण गांधी 254242 वोटों से जीते, कुल 699172 वोट मिले

पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत सीट पर 29 राउंड में चली मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्याशी वरुण गांधी 254242 वोटों से जीत गए हैं। वरुण गांधी ने पहले राउंड से ही लीड ले रखी थी। 29वें राउंड की मतगणना के बाद वरुण गांधी कुल 699172 वोट पाकर विजयी रहे। जबकि गठबंधन से सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को कुल 444930 वोट मिले हैं। 29 राउंड में 1176906 वोटों की गिनती की गई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के मुताबिक, नौ बूथों के वीवीपैट मिलान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी की लीड 255615 हो गई है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।

पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी और सपा गठबंधन के उम्मीदवार हेमराज वर्मा समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन वोटों की लड़ाई सिर्फ भाजपा और सपा गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सिमटकर रह गई। चुनाव अभियान के दौरान कुछ सभाओं में भाजपा प्रत्याशी की ओर से अपने प्रबल प्रतिद्वंदी के प्रति टिप्पणी को लेकर सियासी तल्खी भी बढ़ गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां अपनी चुनावी सभा में उस टिप्पणी का जिक्र भी किया था। कांग्रेस ने इस बार अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। सीट गठबंधन के तौर पर अपना दल को दे दी। अपना दल ने कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाया। कहने को तो तेरह प्रत्याशी मैदान में जरूर हैं लेकिन पूरा चुनाव भाजपा और सपा गठबंधन के बीच सिमटा रहा। मतगणना के दौरान भी इन्हीं दोनों के बीच जीत-हार को लेकर चर्चा रही।

मुख्य बिंदु

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवार कुल 17 लाख 59 हजार 223 मतदाताओं में से 11 लाख 82 हजार 233 मतदाताओं ने वोट डाले संसदीय सीट पर कुल 67.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। बीसलपुर के गांधी प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ पर सबसे कम 49.5 प्रतिशत पीलीभीत के गांव गौहर पोलिंग बूथ पर सबसे अधिक मतदान 83 प्रतिशत 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम मेनका गांधी- भाजपा 5 लाख 46 हजार 934 बुद्धसेन वर्मा-सपा- 2 लाख 39 हजार 882 अनीस अहमद खां-बसपा- 1 लाख 96 हजार 294 संजय कपूर-कांग्रेस- 29 हजार 169

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी