दुकानों में भीड़, बिना मास्क सड़कों पर घूमते दिखे लोग

कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से एहतियातन शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST)
दुकानों में भीड़, बिना मास्क सड़कों पर घूमते दिखे लोग
दुकानों में भीड़, बिना मास्क सड़कों पर घूमते दिखे लोग

पीलीभीत,जेएनएन: कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से एहतियातन शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने मास्क पर कठोरता बरतते हुए मास्क न लगाने वाले लोगों पर एक हजार से 10 हजार लोगों तक जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। लोगों में सरकार के आदेश के प्रति गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। लोग कोरोना वायरस से खतरे के प्रति जागरूक नहीं हैं। बाजारों में बिना मास्क व शारीरिक दूरी का पालन किए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदारों में भी संक्रमण के खतरे के प्रति जागरूकता का अभाव दिखाई दे रहा है। ग्राहकों को जागरूक करने के स्थान पर दुकानदार जमकर भीड़ जमा कर रहे हैं। बाजार के अलावा शहर के कई चौराहों से लोगों में मास्क के प्रति गंभीरता देखी गई जिसमें लोग बिना मास्क घूमते दिखे। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कैमरा देखा तो लगाने लगे मास्क

नेहरू पार्क के प्रवेश द्वार पर टिकट देने के लिए बैठे लोग अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाकर ही प्रवेश करने की सलाह देते नजर आए। इस दौरान बिक्री के लिए मास्क भी अपने पास रख रखे थे लेकिन स्वयं मास्क के प्रति गंभीर नहीं दिखे। यह स्थिति तब है जब वे दिन भर में सैकड़ों लोगों के संपर्क में आते हैं। हालांकि कैमरा देखते ही मास्क लगाने लगे। ऐसे लापरवाही तो कोरोना संक्रमण से कैसे बचेंगे

शनिवार दोपहर मुख्य बाजार की पीपल वाली गली में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। लोगों के बीच एक गज की दूरी भी नहीं देखने को मिली। इक्का-दुक्का लोगों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मास्क लगाकर नहीं निकला। ऐसी लापरवाही से कोरोना संक्रमण कैसे रुकेगा। लोगों में अभी गंभीरता दिखाई नहीं दे रही जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। हाथ में मास्क, बेफिक्र परिवार

शहर के नौगवां चौराहा पर एक परिवार बिना मास्क लगाए सवारी का इंतजार करते दिखाई दिया। परिवार के मुखिया के हाथ में मास्क तो था, लेकिन उन्होंने उसका सही प्रयोग नहीं किया। इसके अलावा उनकी पत्नी व दोनों बच्चों के पास मास्क उपलब्ध नहीं था। यह संक्रमण को खुला निमंत्रण देने जैसा है। आप पर भी जिम्मेदारी है साहब

शहर के छतरी चौराहा से एक होमगार्ड बिना हेलमेट लगाए निकलता दिखाई दिया। होमगार्ड ने मास्क लगाया भी तो अपनी ठुड्डी में फंसा रखा था। इन्हें कौन समझाए कि गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी इन पर भी है। जब खुद पालन करेंगे तभी तो दूसरों को कह सकेंगे। रफ्तार की चिता लेकिन मास्क व हैलमेट की नहीं

छतरी चौराहा से गुजरते वक्त ये युवा बाइक की रफ्तार बढ़ाने में लगे थे लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार के प्रति इनमें चिता नहीं दिखी। तभी तो बिना मास्क लगाए घूमते दिखाई दिए। साथ ही यातायात नियमों को धता बताते हुए हैलमेट भी नहीं लगा रखा था।

chat bot
आपका साथी