यूपीएसएस के केंद्र बंद होने से धान ले जाने लगे किसान

नैफेड और यूपीएसएस की ओर से धान खरीद करने से इन्कार पर क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई है। जिन किसानों ने अपने धान की ढेरियां क्रय केंद्र पर लगा रखी थी वह किसान धान दूसरे जगहों पर ले जाने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM (IST)
यूपीएसएस के केंद्र बंद होने से धान ले जाने लगे किसान
यूपीएसएस के केंद्र बंद होने से धान ले जाने लगे किसान

पीलीभीत,जेएनएन : नैफेड और यूपीएसएस की ओर से धान खरीद करने से इन्कार पर क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई है। जिन किसानों ने अपने धान की ढेरियां क्रय केंद्र पर लगा रखी थी वह किसान धान दूसरे जगहों पर ले जाने लगे हैं।

शासन की सख्ती के बाद क्रय क्रय केंद्र संचालकों में खलबली मच गई है। खरीद न करने से कई क्रय केंद्र इंचार्जाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। अधिकारी भी रोजाना खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते नजर आ रहे हैं। नैफेड और यूपीएसएस के क्रय केंद्र प्रबंधकों ने संसाधन आदि की कमी बताकर हाथ पूरी तरह से खींच लिए हैं। इन क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने से किसान भी पशोपश में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को खीरी नौबरामद के क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हुई। इंचार्ज ने बताया कि जिला प्रबंधक की तरफ से खरीद न करने का पत्र भेजा गया है। इसके चलते खरीद नहीं की जा रही है। उधर किसानों ने बताया कि वह 15 से 20 दिन से धान क्रय केंद्र पर लेकर पड़े है। रात दिन रखवाली कर रहे हैं। कुछ किसान क्रय केंद्र से धान भी उठाकर दूसरे क्रय केंद्रों पर लेकर जाने लगे हैं। अचानक खरीद बंद होने से किसान भी बिचौलियों का शिकार होंगे। पहले से ही अन्य क्रय केंद्रों पर धान के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें धान की बिक्री करने में कई दिन का समय लगेगा। इन सभी व्यवस्थाओं के चलते किसानों का आर्थिक दोहन होने के साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है।

chat bot
आपका साथी