105 सेंटरों पर शुरू होगी धान खरीद

धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से जिले में 105 सेंटर खुल जाएंगे। हालांकि इस समय धान में नमी अधिक होने के कारण एक-दो दिन तक खरीद शुरू हो पाना मुश्किल है। हालांकि मंडी में आढ़तियों के यहां धान की तौल होने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:02 AM (IST)
105 सेंटरों पर शुरू होगी धान खरीद
105 सेंटरों पर शुरू होगी धान खरीद

पीलीभीत,जेएनएन : धान की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से जिले में 105 सेंटर खुल जाएंगे। हालांकि इस समय धान में नमी अधिक होने के कारण एक-दो दिन तक खरीद शुरू हो पाना मुश्किल है। हालांकि मंडी में आढ़तियों के यहां धान की तौल होने लगी है।

शासन ने अभी हाल में ही घोषित की धान खरीद नीति में यूपीएसएस, यूपी एग्रो व कर्मचारी कल्याण निगम को खरीद व्यवस्था से बाहर कर दिया था लेकिन अब फिर इन तीनों क्रय एजेंसियों को शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा के अनुसार अभी लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने जब ट्वीट कर दिया है तो आदेश भी जल्द आ जाएगा। इन तीनों खरीद एजेंसियों को कुल 45 क्रय केंद्र आवंटित किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 105 सेंटरों की स्थापना करा दी गई है। इन सभी सेंटरों पर वारदाना, तौल कांटा, नमी मापक यंत्र समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीद शुरू होने के बाद भी किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित रहेगी। सरकार की ओर से मोटा धान 1868 रुपये तथा ग्रेड ए धान 1888 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य किसानों को दिए जाने के आदेश हैं। उधर स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों के यहां धान की तौल होने लगी है। अभी जो धान मंडी में पहुंच रहा है, उसमें नमी काफी अधिक है। इसी कारण किसानों को पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। नमी के हिसाब से किसानों को 1100-1200 रुपये का ही भाव मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी