भारी बरसात से खेत में गिरी धान की फसल

पीलीभीतजेएनएन बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक भारी बरसात होने से किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें दिखाई दे रही हैं । दरअसल खेतों में नमी होने से तैयार खड़ी धान की फसल कई जगह गिर गई हैजिससे हजारों रुपयों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM (IST)
भारी बरसात से खेत में गिरी धान की फसल
भारी बरसात से खेत में गिरी धान की फसल

पीलीभीत,जेएनएन : बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक भारी बरसात होने से किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें दिखाई दे रही हैं । दरअसल खेतों में नमी होने से तैयार खड़ी धान की फसल कई जगह गिर गई है,जिससे हजारों रुपयों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

जिन किसानों ने अगेती रोपाई की थी उन खेतों में धान तैयार हो चुका है। 10 से 15 दिन के बाद कटाई भी शुरू हो जाएगी। लेट रोपाई करने वाले किसानों की धान में बाली निकल आई है। यह धान भी 15 से 20 दिनों में तैयार हो जाएगा। जिस धान को पानी की जरूरत थी उसमें किसान पंपिग सेट से सिचाई कर रहे थे। बुधवार को अचानक पूरनपुर में 12 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। मूसलधार बारिश कई घंटे तक होती रही। खेतों में तैयार खड़ी धान और गन्ने की फसल तेज हवा के झोंकों के कारण चटाई की तरह बिछ गई। किसानों ने बताया कि इस पानी से धान की फसल को नुकसान हुआ है। खेत में फसल गिर जाने के कारण 30 फ़ीसद के करीब फसल प्रभावित होगी। निचले स्थानों पर खड़ा धान पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।

इस बरसात ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। धान की तैयार खड़ी फसल खेतों में कई जगह बिछ गई है। किसानों को नुकसान होगा।

हरजीत सिंह

मूसलधार बारिश ने धान के साथ ही गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ा 30 फ़ीसद धान इस बरसात से प्रभावित होगा।

जसविदर सिंह

कई जगह निचले स्थानों पर खड़ा धान पूरी तरीके से खेतों में गिर गया है। अगर पानी का ठहराव हो गया तो धान बर्बाद हो जाएगा।

लखवीर सिंह

chat bot
आपका साथी