त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने का आह्वान

धनतेरस दीपावली गोवर्धन भैयादूज को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन गजरौला थाना में किया गया। बैठक में बताया गया कि किसी अन्य जाति एवं धर्म के वर्गों के प्रति बदले की भावना से कोई कार्य न करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:12 AM (IST)
त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने का आह्वान
त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने का आह्वान

संवाद सूत्र, गजरौला (पीलीभीत) : धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन गजरौला थाना में किया गया। बैठक में बताया गया कि किसी अन्य जाति एवं धर्म के वर्गों के प्रति बदले की भावना से कोई कार्य न करें। यातायात की ²ष्टि से वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधानों ने भी अपनी बात रखी।

कलीनगर: माधोटांडा थाना पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने आह्वान किया। लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र में एकमात्र डगा गांव में ही चेहल्लुम पर्व के अवसर पर ताजिया लगाया जाता है और कर्बला शरीफ में ले जाकर दफन कर दिया जाता है। इस अवसर पर सीओ कमल सिंह ने कहा कि सभी लोग दीपावली पर शांति एवं सौहार्द से मनाएं। बैठक में प्रधान के पति राममूर्ति सिंह,प्रधान बलविदर सिंह ,जहीन मोबीन खान अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी