उठान धीमा होने से वाहनों पर ही सूख रहा गन्ना

पीलीभीतजेएनएन शहबाजपुर में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर धीमी गति से उठान हो रहा है। वाहनों के खाली होने में सप्ताह भर का समय लग रहा है। सेंटर पर ही वाहन छोड़ किसानों को घर जाना पड़ रहा है। सेंटर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। खेत से गन्ने का उठान न होने से गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:43 PM (IST)
उठान धीमा होने से वाहनों पर ही सूख रहा गन्ना
उठान धीमा होने से वाहनों पर ही सूख रहा गन्ना

पीलीभीत,जेएनएन: शहबाजपुर में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर धीमी गति से उठान हो रहा है। वाहनों के खाली होने में सप्ताह भर का समय लग रहा है। सेंटर पर ही वाहन छोड़ किसानों को घर जाना पड़ रहा है। सेंटर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। खेत से गन्ने का उठान न होने से गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है।

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल का गांव शहबाजपुर में क्रय केंद्र है। यहां ट्रांसपोर्ट व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पा रहा है। क्रय केंद्र पर कई दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। गन्ना भरी ट्रालियों की लाइन नहीं टूट पा रही है। गन्ने की तौल कराने में लंबा वक्त लग रहा है। किसानों ने बताया कि उठान धीमी गति से हो रहा है। सेंटर के वाहन दूसरे क्रय केंद्र पर चल रहे हैं। शहबाजपुर में वाहन और लेबर कम होने के कारण दिक्कत बनी हुई है। किसानों का कहना है कि कई सालों से एक ही ठेकेदार को ठेका दिया जा रहा है। इससे मनमर्जी से गन्ने का उठान हो रहा है। एक ही लेबर से दो क्रय केंद्रों पर काम कराया जा रहा है। वाहन खाली न होने से पर्चियों की तारीख भी निकल रही है। खेत में पड़ा गन्ना सूख रहा है। साथ ही गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। बुधवार को क्रय केंद्र पर 40 ट्रालियां खड़ी देखी गई। किसानों का कहना है कि कई दिनों तक ट्राली धूप में खड़ी रहने से दो क्विंटल प्रतिदिन गन्ना सूख रहा है। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंडेंट अधिक आने से क्रय केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। चार वाहन लगाए गए हैं। ट्रालों से गन्ना ढोया जा रहा है। इससे क्रय केंद्र पर जाम की स्थिति बनी हुई है। सोमवार से इंडेंट (गन्ना मांग पत्र) कम हुआ है। दो चार दिनों में जाम खत्म हो जाएगा।

नरेश चंद्र शर्मा,सेंटर प्रभारी शहबाजपुर वाहन खाली कराने में कई दिन लग जाते हैं। इससे क्रय केंद्र पर ट्राली में भरा गन्ना दो क्विंटल प्रतिदिन सूख रहा है। उठान व्यवस्था दुरुस्त न होने से क्रय केंद्र पर कई दिनों से जाम लगा हुआ है। जिससे भारी परेशानी हो रही है।

सुखदेव सिंह, किसान

क्रय केंद्र पर ट्राली खाली कराने में पांच से छह दिन लगते हैं। इससे काफी गन्ना सूख जाता है। केंद्र पर उठान व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। क्रय केंद्र पर जाम की स्थिति बनी हुई है। जल्द वाहन खाली न होने पर बाकी का गन्ना खेतों में सूख रहा है। इससे नुकसान हो रहा है।

जसवीर सिंह, किसान

क्रय केंद्र पर गन्ना उठान की व्यवस्था हर साल की तरह इस साल भी बेहद खराब है, इससे कई दिनों से सेंटर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाहन खाली न होने के कारण खेतों में पड़ा गन्ना सूख रहा है। इससे गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही है।

अमरजीत सिंह, किसान

chat bot
आपका साथी