चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट लंबे ग्रामीण का शव

बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब चार फीट लंबे सागौन के पेड़ पर करीब छह फीट लंबे ग्रामीण का शव लटका मिला। गले में लुंगी का फंदा पड़ा था। दोनों पैर भी घुटने के बल जमीन पर थे। एक पैर में घुटने के पास से खून भी बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा परीक्षण के लिए संरक्षित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM (IST)
चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट लंबे ग्रामीण का शव
चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट लंबे ग्रामीण का शव

पीलीभीत,जेएनएन : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब चार फीट लंबे सागौन के पेड़ पर करीब छह फीट लंबे ग्रामीण का शव लटका मिला। गले में लुंगी का फंदा पड़ा था। दोनों पैर भी घुटने के बल जमीन पर थे। एक पैर में घुटने के पास से खून भी बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा परीक्षण के लिए संरक्षित किया गया है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपी कॉलोनी निवासी कन्हई लाल (50) का शव शनिवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित सागौन के बाग में पेड़ पर लटका मिला। सुबह ग्रामीण शौच करने निकले तो उनकी निगाह पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। उन्होंने मृतक के स्वजनों और पुलिस को सूचना दी। कन्हई लाल का शव जिस पेड़ पर लटका मिला उसकी लंबाई करीब चार फीट है, जबकि उनकी लंबाई छह फीट है। उनके दोनों पैर घुटने से जमीन पर टिके हुए थे। एक पैर में घुटने के पास से खून बह रहा था। पुलिस ने शव उतारने के लिए मृतक के पुत्र मनोज और विनोद को मौके पर बुलवाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। एक रिश्तेदार सुम्मेर लाल की मौजूदगी में शव उतारा गया। बरखेड़ा थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। देरशाम थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा संरक्षित कराया गया है। कन्हई के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं हैं, घुटने के पास खून बहने की वजह पेड़ से रगड़ लगना भी हो सकता है। मृतक के स्वजनों से भी मामले की बाबत मालूमात की गई, लेकिन वे लोग भी ऐसा कोई कारण नहीं बता सके हैं।

बेहद गरीब थे कन्हई

कन्हई का परिवार बेहद गरीब है। परिवार के लोग मजदूरी करके पेट पालते हैं। मृतक के छह बेटे हैं। दो शादीशुदा है। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि वह अक्सर गुस्से में घर से चले जाते थे। शुक्रवार रात भी वह घर से चले गए थे। शनिवार सुबह मौत की सूचना मिली। चुनौती से कम नहीं गुत्थी को सुलझाना

शुरुआती छानबीन में प्रतीत हो रहा था कि उसने पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या की होगी या फिर किसी ने हत्या कर उसका शव लटका दिया होगा? लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक के परिवार वाले किसी पर शक जाहिर नहीं कर रहे हैं। यह गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक तफ्तीश स्वयं कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी