नो मेंस लैंड पर निर्माण विवाद को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक कल

पीलीभीत सीमा पर नो मेंस लैंड मे नेपाल के लोगों के सड़क निर्माण कार्य को लेकर उपजे विवाद को लेकर बैठक गुरुवार को होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:42 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:04 AM (IST)
नो मेंस लैंड पर निर्माण विवाद को लेकर 
भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक कल
नो मेंस लैंड पर निर्माण विवाद को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक कल

पीलीभीत : सीमा पर नो मेंस लैंड मे नेपाल के लोगों के सड़क निर्माण कार्य को लेकर उपजे विवाद के मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक नौ जुलाई को होगी। टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस में दोपहर 12 बजे दोनों देश के अधिकारी वार्ता करेंगे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इस संबंध में अधिकारियों को लिखित तौर पर निर्देश जारी किए हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज व टिल्ला नंबर के बीच नेपाल के लोगों ने रविवार को अचानक नो मेंस लैंड में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालनी शुरू कर दी थी। जानकारी होते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश, एसएसबी के डीआइजी डीएन विष्ट सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। साथ ही नेपाल के कंचनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता कर जल्द दी दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कराने की बात कही। बार्डर के नो मेंस लैंड एरिया में निर्माण को लेकर उपजे विवाद को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक नौ जुलाई को दोपहर 12 बजे टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस में होगी। इसके लिए नेपाल के कंचनपुर जिले के सीडीओ और एसपी को सूचित कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय सभी संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। बार्डर एरिया में फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे हैं।

- वैभव श्रीवास्तव, डीएम

chat bot
आपका साथी