संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई

गजरौला : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

गजरौला सराय निवासी विजयपाल की 30 वर्षीय पत्नी पार्वती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुबह 5 बजे महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख उसकी 4 वर्षीय पुत्री दहाड़े मार कर रोने लगी। विवाहिता द्वारा आत्महत्या की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर गजरौला थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मृतका के पति विजय पाल ने कुछ माह पूर्व पत्नी के जेवर गिरवी रखकर चाट का ठेला लगाया था। काम ना चलने पर वह अपनी पत्नी के जेवर नहीं छुड़ा सका। इसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। सूचना पर मृतका के पिता बरेली के थाना क्योंलडियां निवासी बाबूराम भी मौके पर पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी