पर्यटकों को आकर्षित करेगा नेहरू उद्यान

टनकपुर रोड स्थित नेहरू उद्यान का लुक पूरी तरह से बदल गया है। लंबे समय तक उजड़ा रहा यह उद्यान अब काफी आकर्षक हो गया है। ऐसे में अब शहरवासियों के अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने जाने वाले पर्यटक भी इस उद्यान के प्रति आकर्षित होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 01:03 AM (IST)
पर्यटकों को आकर्षित करेगा नेहरू उद्यान
पर्यटकों को आकर्षित करेगा नेहरू उद्यान

पीलीभीत,जेएनएन : टनकपुर रोड स्थित नेहरू उद्यान का लुक पूरी तरह से बदल गया है। लंबे समय तक उजड़ा रहा यह उद्यान अब काफी आकर्षक हो गया है। ऐसे में अब शहरवासियों के अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने जाने वाले पर्यटक भी इस उद्यान के प्रति आकर्षित होंगे। क्योंकि पर्यटकों की सुविधा के लिए इस उद्यान के गेट पर ही पीटीआर की ओर से बुकिग व सफारी की व्यवस्था पहले से है। ऐसे में पीटीआर घूमने के लिए आने वाले पर्यटक नेहरू उद्यान की खूबसूरती को भी निहार सकेंगे।

नेहरू उद्यान को करीब ढाई दशक पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री तथा यहां की सांसद रहीं मेनका गांधी के प्रयासों से विकसित किया गया था। उद्यान के बीचोबीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित की गई थी। साथ ही फव्वारा, लाइटिग, झूले, सरोवर के साथ ही विभिन्न तरह के पौधे लगवाए गए थे। कैंटीन भी स्थापित कराई गई। तब शहरवासियों को सुबह-शाम घूमने के लिए अच्छा पार्क मिल गया था लेकिन बाद में देखभाल के अभाव में यह उजड़ता गया। एक दशक से भी ज्यादा समय तक यह उद्यान उपेक्षित रहा। योजनाएं तो बनती रहीं लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो सका। करीब दो साल पहले अमृत योजना से उद्यान के सुंदरीकरण को मंजूरी मिली तो काम शुरू हो गया। पिछले महीनों में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस उद्यान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने में खासी रुचि दिखाई तो सरकारी अमला ज्यादा सक्रियता से जुट गया। देखते ही देखते उद्यान की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अब वहां लाइटिग, फव्वारा, विभिन्न तरह के झूले, सरोवर में बोटिग, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लोगों को लुभाते हैं। शहर के लोग परिवार समेत वहां घूमने जाने लगे हैं। क्योंकि गत दिवस डीएम ने बोटिग का भी शुभारंभ कर दिया। ऐसे में लोग अपने बच्चों के साथ बोटिग का लुत्फ भी ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी