भक्तों ने किया कात्यायनी देवी का पूजन

शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां भगवती के षष्टम स्वरूप कात्यायनी देवी का पूजन किया। शुक्रवार को सप्तमी के साथ ही अष्टमी भी है। इस कारण तमाम भक्त हवन पूजन करेंगे। देवी मंदिरों में भी हवन पूजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:53 AM (IST)
भक्तों ने किया कात्यायनी देवी का पूजन
भक्तों ने किया कात्यायनी देवी का पूजन

पीलीभीत,जेएनएन : शारदीय नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने मां भगवती के षष्टम स्वरूप कात्यायनी देवी का पूजन किया। शुक्रवार को सप्तमी के साथ ही अष्टमी भी है। इस कारण तमाम भक्त हवन पूजन करेंगे। देवी मंदिरों में भी हवन पूजन होगा।

गुरुवार को प्रात: से ही भक्त देवी मंदिरों में पहुंचने लगे। सिद्धपीठ यशवंतरी देवी, निरंजन कुंज कालोनी के महा मातेश्वरी मंदिर, गोदावरी एस्टेट के मां दुर्गा मंदिर में दोपहर तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। सायं को महिलाओं ने छंद गाते हुए देवी मां की महिमा का गुणगान किया। शुक्रवार को सप्तमी व अष्टमी दोनों हैं। ऐसे में कालरात्रि देवी तथा महागौरी का भक्त पूजन करेंगे। साथ ही पूरे नवरात्र उपवास रखने वाले तमाम भक्त अपने घरों एवं मंदिरों में हवन पूजन करेंगे। शनिवार को कन्या भोज कराने के बाद देवी मां को विदाई देने के उपरांत व्रत का पारायण होगा।

chat bot
आपका साथी