राष्ट्रीय हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं का गोकशी के विरोध में प्रदर्शन

जिले में गोकशी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन से शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी कराकर गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित करने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
राष्ट्रीय हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं  का गोकशी के विरोध में प्रदर्शन
राष्ट्रीय हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं का गोकशी के विरोध में प्रदर्शन

पीलीभीत,जेएनएन: जिले में गोकशी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन से शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी कराकर गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित करने की मांग की गई।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रूम सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ रही गोकशी की घोर निदा की। कहा गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में काफी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे थे। वर्तमान में इनकी संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है। बेसहारा घूमने वाले पशु गोशालाओं में नहीं हैं। आखिर यह पशु कहां जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को बेसहारा पशुओं की जानकारी करनी चाहिए। कुछ लोग इन पशुओं को पकड़कर मार रहे हैं। राष्ट्रीय हिदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग सेना और दुर्गा शक्ति के कार्यकर्ताओं की मांग है कि पशुओं को मारने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में रूम सिंह यादव, धर्मेंद्र मिश्र, रामसेवक मौर्य, अनुज कुमार, राजेश सिंह, आरके प्रजापति, संदीप सिंह, गोपाल कृष्ण, नीलम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी