चुनाव जीतने को नंदा ने दिए गोपनीय मंत्र

पीलीभीतजेएनएन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने जिले में संगठन के कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखीं। टिकट के दावेदारों से भी बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए पांच गोपनीय मंत्र भी दिए। सभी को संकल्प दिलाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:17 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:17 AM (IST)
चुनाव जीतने को नंदा ने दिए गोपनीय मंत्र
चुनाव जीतने को नंदा ने दिए गोपनीय मंत्र

पीलीभीत,जेएनएन : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने जिले में संगठन के कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखीं। टिकट के दावेदारों से भी बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए पांच गोपनीय मंत्र भी दिए। सभी को संकल्प दिलाया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाना है।

मंगलवार को टनकपुर रोड पर स्थित पीलीभीत बरातघर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र इकाइयों के साथ सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा की। संगठन की जमीनी हकीकत जानी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारतीय राजनीति के इतिहास में यह एक बुरा दौर है। ध्रुवीकरण की राजनीति ने आम जनता की जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व रोजगार के मुद्दों से ध्यान भटका दिया है। इससे धर्म निरपेक्षता को नुकसान पहुंचा है। कहा कि भारतीय राजनीति में ध्रुवीकरण के प्रयोग ज्यादा समय तक चलने वाले नही हैं। इसीलिए जनता घृणा की राजनीति से ऊब चुकी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता की भी अब यही मांग है कि उसे नफरत की सियासत की जगह शिक्षा, रोजगार, विकास व तकनीकी सुविधा चाहिए। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश के वर्ष 2022 में होने वाले चुनावों से हो जाएगी। आगामी चुनावों में उप्र में सत्ता परिवर्तन की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अतिआत्मविश्वास के साथ-साथ हवाई बातों से परहेज कर जमीनी तौर पर काम करने की नसीहत भी दी। कहा कि पार्टी की ओर से समाज में एक अच्छा सकारात्मक संदेश देने के काम में अभी से जुट जाएं। राष्ट्रीय नेतृत्व जिसको भी टिकट दे उसे एकजुट हो कर लड़ाओगे, तभी प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इसके लिए प्रत्याशी के स्थान पर समाजवादी पार्टी व उसका चुनाव चिन्ह को ध्यान में रख कर प्रचार-प्रसार करना होगा। इस अवसर पर युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, नीरज गंगवार, भगवान दास वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, देवनंदन प्रजापति, विक्रम गंगवार, राजेन्द्र कश्यप, इरशाद मियां, राशिद मलिक सहित काफी संख्या में विधानसभा क्षेत्र, सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी