बाढ़ से नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाएगा मुआवजा

पीलीभीतजेएनएन बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा का सांसद वरुण गांधी ने जायजा लिया। लोगों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। खाद्यान्न सामग्री पाने के लिए दूर तक लंबी लाइन लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:17 AM (IST)
बाढ़ से नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाएगा मुआवजा
बाढ़ से नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाएगा मुआवजा

पीलीभीत,जेएनएन: बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा का सांसद वरुण गांधी ने जायजा लिया। लोगों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। खाद्यान्न सामग्री पाने के लिए दूर तक लंबी लाइन लगी रही।

गुरुवार को सांसद का पूरनपुर तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में दौरा प्रस्तावित था। खिरकिया बरगदिया, राहुलनगर और चंदिया हजारा पहुंचकर बाढ़ का जायजा लेना था। साथ ही लोगों को संबोधित करना था। सांसद सबसे पहले चंदिया हजारा गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों को साथ लाई खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खाद्य सामग्री लेने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने पिछले चार दिनों से बरसात के बाद हुए जलभराव से उत्पन्न हुई समस्या के बारे में बताया। कहा कि उनका सभी सामान नष्ट हो गया है। घर भी बाढ़ से तबाह हुए हैं। खाने पीने की बेहद समस्या है। सांसद ने कहा कि बाढ़ से गांव में कितना नुकसान हुआ है, लोगों को खाना मिल पा रहा कि नहीं, क्या-क्या दिक्कतें आ रही है इसको जानने के लिए वह आए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न सामग्री के पैकेट उनके द्वारा वितरित किए गए हैं। उनके जाने के बाद लोगों के घर-घर वितरित किए जाएंगे। जिसका जितना नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही लोगों की मदद को आगे आए हैं। बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। कुछ लोगों ने उनसे पिछली बार हुए सर्वे का मुआवजा न मिलने की भी बात कही। वह माधोटांडा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित , राजाराम शर्मा, गुरमंगत सिंह, मिलाप सिंह, परमजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी