दुख-दर्द में हमेशा दिया साथ, आगे भी देंगे

पीलीभीतजेएनएन दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने जिले में आई बाढ़ जैसी आपदा पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिले के लोगों की मदद वह जनप्रतिनिधि के तौर पर नहीं बल्कि परिवार का रिश्ता मानकर करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की हर संभव मदद करेंगे। शासन स्तर पर संपर्क करके बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:25 AM (IST)
दुख-दर्द में हमेशा दिया साथ, आगे भी देंगे
दुख-दर्द में हमेशा दिया साथ, आगे भी देंगे

पीलीभीत,जेएनएन : दो दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने जिले में आई बाढ़ जैसी आपदा पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिले के लोगों की मदद वह जनप्रतिनिधि के तौर पर नहीं बल्कि परिवार का रिश्ता मानकर करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की हर संभव मदद करेंगे। शासन स्तर पर संपर्क करके बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

बीसलपुर : शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम दिवाली, जसोली गोवल पतिपुरा, ईटगांव, बिहारीपुर हीरा सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी ने कहा कि भारी बारिश व बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्राकृतिक आपदा के दंश से किसान बेहाल हैं। संकट के इस समय वह प्रत्येक किसान के साथ हैं। उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है वह सरकार से प्रयास कर प्रत्येक किसान को उनकी नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। पीलीभीत की जनता से उनका परिवारिक रिश्ता है। किसी भी परिवार को परेशान नहीं होने देंगे। सभी के दुख दर्द में सदैव पूरा साथ देंगे। उन्होंने एसडीएम बीसलपुर तथा तहसीलदार से कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुनें तथा मुआवजा दिलाने की व्यवस्था करें । सांसद ने भ्रमण करने के दौरान बाढ़ के पानी से नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवेंद्र नाथ शुक्ला, अचल दीक्षित अनमोल सिंह, नरेंद्र मोहन सक्सेना ,नरेंद्र सिंह गंग बार ,रामशरण, सुशील शर्मा ,अशोक दीक्षित, वासुदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अमरिया :सांसद वरुण गांधी ने सुस्यार नगरिया कालोनी, मझलिया, अंटा गौंटिया के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम रामदास को बाढ़ से किसानों की फसल को हुए नुकसान का आंकलन करा कर भरपाई करने के निर्देश दिए। मझलिया गांव में नदी द्वारा भूमि कटान का निरीक्षण किया। सुस्यार नगरिया कालोनी मझलिया गांव निकट बह रही देवहा नदी से गांवों को बचाने के लिए पिचिग लगवाने के लिए कहा। सांसद ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी है। पहाड़ से इतना पानी आने की उम्मीद नहीं थी। एक प्रलय जैसा माहौल बन गया था पूरा जिले में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था, जिससे बहुत नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद हो गई हैं। शासन स्तर से भी बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग से पैकेज की मांग की है। इस दौरान मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, एमआर मलिक, सर्वजीत सिंह, दिनेश पटेल, सतनाम सिंह, ललित वर्मा, मंगली प्रसाद वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी