कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में जमीनी आधार नहीं

पीलीभीतजेएनएन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो गया है। जनता बदलाव चाहती है। सिर्फ ही विकल्प है। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई जमीनी आधार नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2012 के चुनाव में सपा न तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार सभी चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होना तय है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM (IST)
कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में जमीनी आधार नहीं
कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में जमीनी आधार नहीं

पीलीभीत,जेएनएन : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो गया है। जनता बदलाव चाहती है। सिर्फ ही विकल्प है। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई जमीनी आधार नहीं रह गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2012 के चुनाव में सपा न तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार सभी चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होना तय है।

मंगलवार को शहर के एक होटल में पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में विकास पूरी तरह चौपट है। किसानों की बात नहीं सुनी जा रही। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती रही है लेकिन किसानों को उपज का सही मूल्य तक नहीं दिला पाई। कहा कि सपा के एजेंडे में किसान और खेती प्राथमिकता पर रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ चुनावी समझौता से पूर्वांचल में फायदा मिलने की बात कही। एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि ओवैसी के प्रदेश की चुनावी राजनीति में आने से सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा ने फसल बीमा योजना लागू करने की बात कही थी लेकिन उस वादे को अभी तक पूरा नहीं किया। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का उप्र में जनाधार खत्म हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस की महासचिव कोई भी घोषणा कर सकती हैं। कांग्रेस सिर्फ भाजपा के वोट काटने का काम करेगी, जिसका सपा को फायदा मिलेगा। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से सहयोग के सवाल पर कहा कि राजनीति में चाचा-भतीजा, पिता-पुत्र का सवाल नहीं होता है। राजनीति किसी व्यक्ति के आधार पर नहीं चलती, इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है। जिले में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के सवाल पर कहा कि दावेदारी कोई भी कर सकता है लेकिन जिसे टिकट मिलेगा, सभी मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे। पार्टी संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी होने से उन्होंने इन्कार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी