बाइक सवार ने मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

बरेली मार्ग भड़रिया तिराहा पर दो बाइकों की टक्कर में मां बेटा घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने घायल बच्चे व मां का उपचार कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:01 PM (IST)
बाइक सवार ने मारी टक्कर, मां-बेटा घायल
बाइक सवार ने मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

पीलीभीत,जेएनएन : बरेली मार्ग भड़रिया तिराहा पर दो बाइकों की टक्कर में मां बेटा घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने घायल बच्चे व मां का उपचार कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी व बेटे के साथ ससुराल जा रहे ग्राम सुहेला निवासी महेश कुमार बाइक से बरेली मार्ग स्थित भड़रिया मोड़ पर जैसे ही पहुंचे वैसे ही तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महेश पत्नी व बच्चे के साथ मार्ग पर गिर गए। बेटे जोगेंद्र के पैर में गंभीर चोट लग गई तथा पत्नी कुसुमा देवी भी घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घायल मां बेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी कर दी गई है। पुलिस बाइक सवार तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी