महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा मनरेगा

पीलीभीतजेएनएन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में महिलाओं को कार्य देने के साथ ही आत्मनिर्भर बना रहा है। जनपद में महिला श्रमिकों को मेट के पद पर प्रोन्नत उनको विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा मनरेगा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा मनरेगा

पीलीभीत,जेएनएन : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में महिलाओं को कार्य देने के साथ ही आत्मनिर्भर बना रहा है। जनपद में महिला श्रमिकों को मेट के पद पर प्रोन्नत उनको विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

मनरेगा में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तेज काम दिया जा रहा है। वैसे तो इस योजना में श्रमिक के रूप में महिलाएं शुरू से ही काम कर रही हैं लेकिन अब इसमें 50 फीसद महिलाओं को मेट बनाया जाएगा। मनरेगा में तीन साल से काम करने वाली महिलाओं को मेट बनने का मौका दिया जाएगा। जनपद में 720 ग्राम पंचायतें है। जिसमें साल में मनरेगा के जरिए काम होता रहता है

50 मनरेगा मजदूरों पर एक मेट काम करता है। मनरेगा के तहत जहां काम हो रहा होता है, वहां पर 50 से अधिक श्रमिक काम करते हैं तो उन पर एक को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जनपद में 558 महिला मेट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण में एक दिन लखनऊ की टीम आनलाइन इन महिलाओं को मेट के कामकाज की बारीकियां सिखाता है। उसके बाद अगले दिन ब्लाक स्तरीय अधिकारी जमीनी स्तर पर इन्हें प्रशिक्षण देते हैं। महिला मेट 6 माह तक काम कराएगी। उसके बाद उसे लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में ने मेट से जुड़े कामकाज संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। महिला मेट की योग्यता हाईस्कूल रखी गई है। इनसेट

320 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा पारिश्रमिक

मनरेगा में एक जॉब कार्ड धारक श्रमिक को 1 दिन में 204 रुपये पारिश्रमिक दिया जाता है। महिला मेट को 320 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। जितने दिन वह श्रमिकों की निगरानी करेगी, उतने दिनों का ही श्रमिकों की तरह उसे भी पारिश्रमिक मिलेगा।

फैक्ट फाइल

720 ग्राम पंचायत जनपद में

558 महिला मेट चयनित

मनरेगा में जान जाबकार्ड धारक परिवार 258951

177255 एक्टिव जाबकार्ड धारक

198854 मानव दिवस लगा दिया जा चुका है रोजगार

486892 दिवस का महिलाओं को दिया गया रोजगार

382190 अनुसूचित जाति के श्रमिकों को दिया गया रोजगार 2020 में मनरेगा में दिया गया काम

3954000 दिवस का श्रमिकों को को दिया गया काम

137931 परिवारों ने मनरेगा में किया काम इनसेट

मनरेगा में काम करने वाली हाईस्कूल उत्तीर्ण महिलाओं को मेट बनाने की योजना संचालित किए जाने के शासन ने आदेश दिए हैं। उसी आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मृणाल सिंह, उपायुक्त मनरेगा

chat bot
आपका साथी