भाजपा 40 साल तक सत्ता में रहेगी : पप्पू भरतौल

पीलीभीतजेएनएन बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि बरेली के बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को मिला है। उन्होंने दावा किया कि अगले 40 साल तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:34 PM (IST)
भाजपा 40 साल तक सत्ता में रहेगी : पप्पू भरतौल
भाजपा 40 साल तक सत्ता में रहेगी : पप्पू भरतौल

पीलीभीत,जेएनएन : बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि बरेली के बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को मिला है। उन्होंने दावा किया कि अगले 40 साल तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकेगा।

गुरुवार को शहर के एक बरातघर में हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली पार्टी की सरकार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कहा कि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया, अबकी बार 300 पार उस पर चलते हुए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी मिल रहा है। फिर चाहे वह कोई धर्म,जाति या विशेष वर्ग का हो। कहा कि पहले की सरकारों के दौरान सभी को कितना भय था और आज हम अपने आप को भयमुक्त देख रहे हैं। गुंडा,माफिया या तो वह जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। कार्यकर्ता मेहनत और लगन से 2022 में अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग करते हुए बरखेड़ा विधानसभा में पहले से भी अधिक ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं। पार्टी को मजबूत करते हुए जनपद पीलीभीत की चारों विधानसभाओं को जिताना है। एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी है, जिनकी सरकार बनने पर प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री हो वह एक ही परिवार के होते हैं।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने आए हुए प्रबुद्ध जनों का अभिनंदन करते हुए सभी को भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए 2022 में पुन: सरकार बने ऐसा संकल्प दिलाया। सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सुभाष पटेल, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, जिला कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र नाथ मिश्र, सह संयोजक अविनाश चंद्र मिश्र, बरखेड़ा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार, जिला महामंत्री महादेव गाइन, लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, सुषमा कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल,सह जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी