यातायात नियमों का पालन करने वालों मिला सम्मान

- शहर के गांधी स्टेडियम में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम - डीएम ने एआरटीओ को श्रेष्ठ रंगोली और चित्रों के फ्लैक्स तथा स्टीकर बनवाने के दिए निर्देश फोटो 21 पीआइएलपी 6 7 8 9 10

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:07 AM (IST)
यातायात नियमों का पालन करने वालों मिला सम्मान
यातायात नियमों का पालन करने वालों मिला सम्मान

जागरण संवाददाता, पीलीभीत: यातायात माह के तहत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने शहर के गौहनियां चौराहा पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बाद में गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों के पालन कराने में बच्चे सार्थक भूमिका निभा सकते है।

परिवहन विभाग द्वारा मनाये जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अ‌र्न्तगत सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिग एवं रंगोली प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि आज की प्रतियोगिता में बच्चों ने जो विचारों को अपनी कला के माध्यम से उकेरा है। इससे सार्थक संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि सहयोग करें तो कोई भी अभियान सफल हो सकता है। उनके सहयोग से इस दिशा में सार्थक प्रयास हुए है। उन्होंने कहा कि आज रंगोली के माध्यम से सडक सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण संदेश आये है। उन्होंने घोषणा कि श्रेष्ठ रंगोली और चित्रों के फ्लैक्स तथा स्टीकर बनाये जाए। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि रंगोली और चित्रों बच्चों के नाम से प्रसारित कर अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने संबोधन में कहा कि बच्चों ने बहुत अच्छे और सार्थक संदेश दिये है। इन संदेशों को केवल बनाकर ही नहीं बल्कि इसे अपने जीवन में भी उतारे। उन्होंने कहा कि बच्चे इन संदेशों को अपने घर और आसपास भी प्रसारित करें। जिससे इनकी सार्थकता और प्रासंगिक बन जाएगी।

चित्रकला प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की साक्षी प्रथम, लिटिल एंजिल्स स्कूल की आर्ची गोयल ने द्वितीय, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिटिल एंजिल्स की सुंगध तथा चिलावीपा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रिस यादव को सांत्वना स्थान प्रदान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर की आराध्या वर्मा ने प्रथम, सेंट एलायसिस की हिरा फातिमा ने द्वितीय तथा अंगूरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर की आकांक्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जवाहर नवोदय की नेहा पाठक को सांत्वना स्थान दिया गया।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा, वरिष्ठ कलाकार कलाजंलि आर्ट सोसायटी की सचिव छवि मेहरोत्रा शामिल थे। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सदर धर्म सिंह मार्छाल, आरआई हरिओम, राजेश सिंह, हसन मियां, प्रतुल, सुधीर मिश्र, अशोक पुष्पाकर उपस्थित थे। पचास से अधिक वाहनों के चालान

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने परिवहन विभाग के गौहनिया चौराहा पर लगाये गए विशेष प्रर्वतन शिविर में पचास से अधिक वाहनों के चालान किए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। नियमों के पालन करने वालों को फूल दिए गए तथा'आप पर हमें गर्व है'के स्टीकर लगाये गए। वहीं नियमों के पालन न करने वालों के भी स्टीकर लगाये गए। दो ट्रैक्टर का चालान किया गया। शिविर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ राय, उपजिलाधिकारी सदर वंदना त्रिवेदी, पुलिस उपाधीक्षक नगर धर्म सिंह मार्छाल, यात्रीकर अधिकारी राकेश मोहन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी