गन्ना छील रहे किसान पर बाघ का हमला

टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे महुआ गांव में गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 11:36 PM (IST)
गन्ना छील रहे किसान पर बाघ का हमला
गन्ना छील रहे किसान पर बाघ का हमला

पीलीभीत : टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे महुआ गांव में गन्ना छील रहे किसान पर बाघ ने हमला बोल दिया। उसके बाएं हाथ में गंभीर चोटों के साथ फ्रैक्चर हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन अधिकारियों ने पहुंचकर घायल के बारे में जानकारी हासिल की।

गन्ना सीजन शुरू होते ही हर हाल बाघ हमले की घटनाएं शुरू हो जाती हैं। बावजूद टाइगर रिजर्व प्रशासन कोई स्थाई हल नहीं ढूंढ पाया है। गुरुवार को भी यही हुआ। गांव महुआ में हरिओम (23) खेत में अन्य किसानों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहे थे। उसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने उनपर हमला बोल दिया। शोरगुल मचाने पर बाघ भाग गया। टाइगर रिजर्व के उप निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कि महुआ गांव में बाघ हमले की घटना हुई है।

chat bot
आपका साथी