¨पजरे के पास चक्कर लगाकर लौट गया तेंदुआ

बराही रेंज के सीमांत गांव महाराजपुर में वन विभाग की ओर से सोमवार रात को पिंजरा लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM (IST)
¨पजरे के पास चक्कर लगाकर लौट गया तेंदुआ
¨पजरे के पास चक्कर लगाकर लौट गया तेंदुआ

कलीनगर (पीलीभीत) : बराही रेंज के सीमांत गांव महाराजपुर में वन विभाग की ओर से सोमवार रात तेंदुए को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगा दिया गया, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन कर्मियों के अनुसार तेंदुए पिंजरे के पास चक्कर लगाकर लौट गया। सीमांत क्षेत्र के गांवों में कई दिन से तेंदुए ने दहशत बना रखी है। आएदिन तेंदुआ घरों में घुसकर मवेशी को उठा ले जाकर उनको निवाला बना लेता है। वन कर्मियों द्वारा तेंदुए की निगरानी के लिए कैमरे भी लगवाए गए हैं।

बराही रेंज के सीमांत गांव महाराजपुर,नोजल्हिया, बूंदीभूड़,सुन्दर नगर,गाभिया क्षेत्र में काफी दिनों से लोग तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। आएदिन तेंदुआ शाम के समय घरों में घुसकर पालतू जानवरों को निवाला बना लेता है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जाते हैं। सोमवार रात वन विभाग की ओर से महाराजपुर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाया गया तथा उसमें बकरी भी बांधी गई। ¨पजरे के आसपास तेंदुए की निगरानी के लिए वन कर्मियों ने कैमरे भी लगाए। तेंदुआ रात में ¨पजरे के आसपास टहलता रहा लेकिन उसने अंदर जाकर ¨पजरे में बंधी बकरी को निवाला नहीं बनाया। ¨पजरे के आसपास लगे कैमरों में तेंदुआ टहलते हुए नजर आया है। वन विभाग के कर्मियों ने सुबह ¨पजरे के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया जिस पर उन्हें तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले।

रमनगरा: करीब एक माह पहले वन विभाग ने एक तेंदुए को ¨पजरे में कैद किया था, लेकिन दूसरा तेंदुआ न पकड़े जाने से लोगों में दहशत है। आए दिन तेंदुआ घरों में घुस जाता है। महाराजपुर क्षेत्र में ¨पजरा लगाया गया है लेकिन तेंदुआ अभी भी वन कर्मियों के पकड़ से बाहर है।

chat bot
आपका साथी