ललपुरिया के बाद रामपुर बौरख में दिखा तेंदुआ

पीलीभीतजेएनएन अमरिया तहसील क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदमी से दहशत है। आएदिन क्षेत्र में जंगली जानवरों का विचरण दिखाई दे रहा है जिससे ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। न्यूरिया क्षेत्र के ललपुरिया रामपुर बौरख के खेतों में सोमवार शाम के समय ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही खलबली मच गई। ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया तो तेंदुआ गन्ने में चला गया। सूचना पर रात में ही पहुंच कर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देवेंद्र कुमार पाल शैलेंद्र कुमार सोनी सिंह ने निशान ट्रेस किए। ग्रामीणों को सतर्क किया। तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी तक पहुंच जाते हैं। कभी दीवार फांदकर घरों में घुस जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM (IST)
ललपुरिया के बाद रामपुर बौरख में दिखा तेंदुआ
ललपुरिया के बाद रामपुर बौरख में दिखा तेंदुआ

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदमी से दहशत है। आएदिन क्षेत्र में जंगली जानवरों का विचरण दिखाई दे रहा है जिससे ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। न्यूरिया क्षेत्र के ललपुरिया, रामपुर बौरख के खेतों में सोमवार शाम के समय ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही खलबली मच गई। ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया तो तेंदुआ गन्ने में चला गया। सूचना पर रात में ही पहुंच कर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देवेंद्र कुमार पाल, शैलेंद्र कुमार, सोनी सिंह ने निशान ट्रेस किए। ग्रामीणों को सतर्क किया। तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी तक पहुंच जाते हैं। कभी दीवार फांदकर घरों में घुस जाते हैं। सूरजपुर, पैरी फार्म, डूनीडाम क्षेत्र में तेंदुए सक्रिय रहते हैं। कभी पेड़ों पर चढ़ जाते हैं। जिससे ग्रामीण खेतों पर जाने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है तेंदुए के लिए पिजरा लगाने को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक विभाग ने कोई उपाय नहीं किए हैं। धान की फसल का कटाई का समय आ गया है। ऐसे में तेंदुए की लगातार चहलकदमी हो रही है जिससे कृषि कार्यों में दिक्कतें होंगी। वन दारोगा सोनी सिंह ने बताया कि ललपुरिया के पास तेंदुआ देखे जाने की ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी। रात में ही पहुंच कर निशान ट्रेस किए गए हैं। वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगी है।

गांव से थोड़ी दूरी पर शाम के समय तेंदुआ खेतों में खड़ा हुआ देखा गया था। काफी शोर-शराबा मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया था जिससे अभी भी दहशत बनी हुई है।

रहीसुद्दीन जंगली जानवर लगातार घूमते रहते हैं। सोमवार शाम को भी ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा है। पालतू पशुओं के लिए अकेले चारा लेने जाने में झिझक लग रही है। वन विभाग के लोग आये थे। लोकेशन ट्रेस कर चले गए।

मोहम्मद फारूक कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता है जिस दिन जंगली जानवरों के निशान दिखाई न दे। गांव के आस पास तक तेंदुआ घूमता रहता है। सतर्क रहकर खौफ के साए में जंगल में काम करना पड़ता है। जिससे काम समय पर नहीं होता है।

जरनैल सिंह

chat bot
आपका साथी