तेंदुआ ने हमला कर चार लोगों को किया घायल

गन्ने के खेत में छिपे तेंदुआ ने महिला और तीन युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। काफी मुश्किल से चारों ने जान बचाई। घायलों को भरतपुर हजारा पीएचसी लेकर उपचार कराया गया। घटना को लेकर लोगों में दहशत है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:09 PM (IST)
तेंदुआ ने हमला कर चार लोगों को किया घायल
तेंदुआ ने हमला कर चार लोगों को किया घायल

पीलीभीत,जेएनएन : गन्ने के खेत में छिपे तेंदुआ ने महिला और तीन युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। काफी मुश्किल से चारों ने जान बचाई। घायलों को भरतपुर हजारा पीएचसी लेकर उपचार कराया गया। घटना को लेकर लोगों में दहशत है।

ट्रांस शारदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणाप्रतापनगर के मजरा गांव राजीवनगर के पास मंगलवार को गन्ने के खेत में गांव की महिला बिगनी देवी पत्नी केवल घास काट रही थीं। गन्ने में पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुआ ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर शराबा करने पर पास में ही घास काट रहे गांव के रोहित, प्रिस और राकेश दौड़कर महिला को बचाने पहुंच गए। इस पर तेंदुआ उन पर भी हमलावर हो गया। तेंदुआ ने तीनों युवकों के उपर हमला कर घायल कर दिया। किसी के सिर पर वार किया तो किसी का कंधा और हाथ लहुलूहान कर दिया। बमुश्किल शोर-शराबा करने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हुए। इसके बाद चारों ने अपने आपको बचाया। तेंदुआ हमला करने के बाद गन्ने के खेतों से ही भाग निकला। मामले की सूचना यूपी पुलिस के डायल 112 पर दी गई। इसके साथ ही संपूर्णानगर वन प्रभाग को भी घटना से अवगत कराया गया। चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर हजारा में ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सम्पूर्णानगर वन प्रभाग के वन दारोगा राधेश्याम ने राजीवनगर पहुंचकर लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। समूह में ही खेतों में काम करने की सलाह दी है। सम्पूर्णानगर सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी आरपी रौतेला ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ के हमला करने की जानकारी दी गई थी। मौके पर टीम भेजी गई। कहीं भी पगचिन्ह खेत में ट्रेस नहीं हो पाए हैं। सभी का उपचार कराया गया है।

chat bot
आपका साथी