पिटाई से घायल मजदूर ने दम तोड़ा

मामूली बात को लेकर मजदूर की तीन युवकों ने पिटाई कर दी थी इससे मजदूर घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 11:38 PM (IST)
पिटाई से घायल मजदूर ने दम तोड़ा
पिटाई से घायल मजदूर ने दम तोड़ा

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : मामूली बात को लेकर मजदूर की तीन युवकों ने पिटाई कर दी थी, इससे मजदूर घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया।

शहर से सटी जोशी कॉलोनी निवासी श्रीराम यादव पेशे से मजदूर थे। मंगलवार शाम को साइकिल से बरहा फाटक के निकट बालक राम की टाल पर भूसा लेने गए थे। लौटते साइकिल एक बाइक से भिड़ गई। इसी बात पर बाइक सवार युवकों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि रामनगर कॉलोनी के रहने वाले रमनदीप, बिट्टू व धर्मपाल ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मजदूर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने थाने में एनसीआर दर्ज कराई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुनगढ़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित रमनदीप निवासी रामनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीराम की मौत के बाद एनसीआर को हत्या के मुकदमे में तरमीम कर आरोपित को जेल भेज दिया। अन्य दो आरोपित बिट्टू व धर्मपाल की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी