लाकडाउन में व्यापारियों पर बदले में दर्ज हुए मुकदमे

पीलीभीतजेएनएन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की जरूरत है। एकजुट रहकर ही बुराइयों के प्रति संघर्ष आसानी से किया जा सकता है। प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को आयोजित व्यापार मंडल की नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:55 PM (IST)
लाकडाउन में व्यापारियों पर बदले में दर्ज हुए मुकदमे
लाकडाउन में व्यापारियों पर बदले में दर्ज हुए मुकदमे

पीलीभीत,जेएनएन: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की जरूरत है। एकजुट रहकर ही बुराइयों के प्रति संघर्ष आसानी से किया जा सकता है। प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को आयोजित व्यापार मंडल की नगर इकाई के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भी कहा कि लाकडाउन के दौरान व्यापारियों के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि व्यापारियों ने आपदा के इस समय में सभी की मदद की। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ही सभी पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने सभी व्यापारियों को एक बराबर मानते हुए संकट के वक्त सभी का साथ देने का भी भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रू ने भी व्यापारियों का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बीसलपुर के एसडीएम राकेश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान,मंडी समिति बीसलपुर के पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता एडवोकेट, रामलीला मेला कमेटी के प्रबंधक रवि शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ल , अंसार मंसूरी, धीरज जायसवाल, डाक्टर अवधेश शर्मा समेत लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इन पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता ,महामंत्री आशीष सक्सेना, कुणाल गुप्ता ,रजत कश्यप, विक्रम नरेश जायसवाल, राजेश गुप्ता ,विकेश जायसवाल, वैभव सक्सेना, गौरी शंकर वर्मा ,रमेश गुप्ता ,नमन जायसवाल, अनुपम दीक्षित, डॉक्टर पंकज गुप्ता, विवेक वर्मा, सुनील गुप्ता, सचिन जायसवाल, प्रेम जायसवाल, विष्णु गोस्वामी, सुशील शुक्ल, राम सिंह वर्मा, सोमपाल वर्मा, संदीप राठौर, शुभम मिश्र, सत्यम जायसवाल, एवं सौरभ जयसवाल ने शपथ ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी