तेंदुए ने फिर उड़ाई ग्रामीणों की नींद

अमरिया तहसील क्षेत्र में एक माह के बाद फिर तेंदुआ की चहलकदमी देखी गई है जिससे खलबली मच गई है। तेंदुए की दहशत के बीच ग्रामीण किसी तरह जागकर रातें गुजार रहे हैं। शुक्रवार देर रात सूरजपुर निवासी सरदार परमवीर सिंह पैरी के फार्म हाउस के निकट तेंदुआ चहलकदमी करते देखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:37 PM (IST)
तेंदुए ने फिर उड़ाई ग्रामीणों की नींद
तेंदुए ने फिर उड़ाई ग्रामीणों की नींद

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील क्षेत्र में एक माह के बाद फिर तेंदुआ की चहलकदमी देखी गई है, जिससे खलबली मच गई है। तेंदुए की दहशत के बीच ग्रामीण किसी तरह जागकर रातें गुजार रहे हैं। शुक्रवार देर रात सूरजपुर निवासी सरदार परमवीर सिंह पैरी के फार्म हाउस के निकट तेंदुआ चहलकदमी करते देखा गया है। परमवीर सिंह रात करीब नौ बजे अपने फार्म पर पहुंचे तो तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। पहले तो वह बिल्ली समझे बाद में जब थोड़ा निकट पहुंचे तो तेंदुआ घूम रहा था। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। तेंदुए की चहलकदमी के बारे में वनकर्मियों को सूचना दी। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के पगमार्क तलाश किये। गौरतलब है कि जंगल से निकलकर तेंदुए ने क्षेत्र में काफी समय तक आतंक मचा रखा था। आए दिन तेंदुआ पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था। पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में पिजरे लगाये गये थे। काफी दिनों तक तेंदुआ पिजरों के आसपास तक नहीं फटका। 26 अक्टूबर को तेंदुआ पैरी फार्म पर लगे पिजरे में कैद हो गया था। जिसको वन विभाग ने कानपुर चिड़ियाघर में पहुंचा दिया था। तेंदुए के पकड़ने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की थी। शुक्रवार को तेंदुआ फिर सक्रिय होने से दहशत का माहौल बन गया है, जिससे गन्ना कटाई प्रभावित हो गई है।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब फार्म हाउस पर पहुंचा तो तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। जिसे देखकर होश उड़ गए। एक फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। लेवर काम करने से घबरा रही है। परमवीर सिंह पैरी

जंगली जानवरों का काफी समय से खौफ बना हुआ है। कभी बाघ तो कभी तेंदुए के पगमार्क दिखाई देते हैं। जिससे खेतों पर काम करने में दिक्कत आ रही है। तेंदुआ पकड़ जाने से कुछ राहत मिली थी अब फिर तेंदुआ देखा जा रहा है । सुखदेव सिंह

जंगली जानवरों से अभी तक कोई निजात नहीं मिली है। मौजूदा समय गन्ना कटाई करते समय सावधान रहना पड़ता है। हमेशा जंगली जानवरों का खौफ सताता रहता है। परमजीत सिंह

घरों के आसपास हमेशा जंगली जानवर घूमते रहते हैं जिससे डर लगता है खेती किसानी कार्य बाधित रहते हैं दिन दिन में ही काम कर घर वापस लौटना पड़ता है पैरी फार्म पर फिर तेंदुआ देखा गया है।

हरनिदर सिंह सूरजपुर गांव के निकट पैरी फार्म हाउस पर शुक्रवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी निगरानी टीम को भेजकर मानीटरिग कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। तेंदुए को लेकर अभी भी पिजरे लगे हुए हैं। पुष्टि होने के बाद सक्रिय कर दिया जाएगा। वन विभाग की टीम को निगरानी में लगा दिया गया है।

-देवेंद्र पाल सिंह, डिप्टी रेंजर

हल्दीडेंगा क्षेत्र में शावकों के साथ दिखी बाघिन

शावकों के साथ जंगल से बाहर घूम रही बाघिन क्षेत्र के किसानों के लिए खतरा बनी हुई है। एक दिन पहले माधोटांडा क्षेत्र में देखी गई बाघिन अब फिर से हल्दीडेंगा की ओर लौट गई है। बाघिन के मूवमेंट के कारण गन्ने की कटाई छिलाई भी प्रभावित हो रही है।

बराही रेंज से सटे हल्दीडेंगा क्षेत्र में महीने से एक बाघिन को दो शावकों के साथ देखा जा रहा था। इस क्षेत्र में उसने खारजा नहर को आश्रय स्थान बना लिया। जंगल से बाहर निकले चीतल, सुअर नीलगाय को शिकार बनाती थी। नहर की पटरियों पर उगी झाडि़यों में होकर वह माधोटांडा क्षेत्र मे आ जाती थीं। करीब एक सप्ताह पहले बाघिन के अलावा एक बाघ खारजा नहर होता हुआ ढाबों के आसपास देखा जाता रहा। शुक्रवार को फिर से बाघिन को ढाबों के करीब देखे जाने से खलबली मच गई। वन कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर पगमार्क को देख बाघिन होने की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने शनिवार को उसकी लोकेशन ली। उनका कहना है कि वह फिर हल्दीडेंगा की ओर लौट गई है।

chat bot
आपका साथी