एलटू अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, कोविड अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

एलटू कोविड अस्पताल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए बेडों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज में व्यवस्था की जा रही है। आयुर्वेदिक कॉलेज में एलटू फैसिलिटी के 116 बेड तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही कोविड अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है जिसमें सीटी स्कैन में वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को रखा जाएगा। जनपद में ऐसे मरीजों की निरंतर वृद्धि होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:03 PM (IST)
एलटू अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, कोविड अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड
एलटू अस्पताल की बढ़ेगी क्षमता, कोविड अस्पताल में बनेगा आइसोलेशन वार्ड

पीलीभीत,जेएनएन: एलटू कोविड अस्पताल में बढ़ते मरीजों को देखते हुए बेडों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शहर के आयुर्वेदिक कॉलेज में व्यवस्था की जा रही है। आयुर्वेदिक कॉलेज में एलटू फैसिलिटी के 116 बेड तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही कोविड अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है जिसमें सीटी स्कैन में वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को रखा जाएगा। जनपद में ऐसे मरीजों की निरंतर वृद्धि होती जा रही है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करने व एलटू फैसिलिटी के बेडों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए थे। जनपद में अभी तक जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विग में 100 बेड का एलटू अस्पताल संचालित हो रहा है। एलटू अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं। प्रतिदिन पांच से आठ मरीज एलटू अस्पताल में भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज में एलटू फैसिलिटी तैयार करने का निर्णय लिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट जल्द होगा तैयार: सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के अधूरे पड़े कार्य को पूर्ण कराने के बाबत वार्ता की गई है। मई के दूसरे सप्ताह तक ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने के प्रयासों किए जा रहे हैं। इसके बाद एमसीएच विग में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई प्लांट से शुरू कर दी जाएगी। आयुर्वेदिक कॉलेज में हल्के सिम्प्टोमैटिक व वृद्ध संक्रमितों को रखा जाएगा। उनके लिए सिलिडर के माध्यम से कृत्रिम ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी। गंभीर संक्रमितों को एमसीएच विग में संचालित कोविड अस्पताल लाकर भर्ती किया जाएगा। 40 जंबो ऑक्सीजन सिलिडर की डिमांड भेजी गई है। फिलहाल जनपद में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन सिलिडरों में भरपूर मात्रा में कृृत्रिम ऑक्सीजन मौजूद हैं। बरेली भेजे रेमेडिसिविर के 50 इंजेक्शन : जनपद में रेमेडिसिविर के सौ इंजेक्शनों की आपूर्ति कराई गई है। माह फरवरी से रेमेडिसिविर का स्टॉक जनपद में नहीं था। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ से 100 इंजेक्शनों की आपूर्ति हुई है। इसमें से 50 इंजेक्शन बरेली को दिए गए हैं जिससे हमारे जनपद के जो मरीज बरेली में भर्ती हैं उन्हें इंजेक्शन का लाभ मिल सके।

chat bot
आपका साथी