पौधारोपण की तैयारी के बीच हरियाली का कत्ल

एक ओर वन महोत्सव के तहत जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारी हो रही है वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफिया हरियाली का सफाया करने में जुटे हैं। जिले में हरेभरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले लगातार हो रहे हैं। जिलाधिकारी के सख्त रुख अपनाने के बाद सामाजिक वानिकी विभाग के डीएफओ ने टीमों के माध्यम से अवैध कटान रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:15 PM (IST)
पौधारोपण की तैयारी के बीच हरियाली का कत्ल
पौधारोपण की तैयारी के बीच हरियाली का कत्ल

पीलीभीत,जेएनएन : एक ओर वन महोत्सव के तहत जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारी हो रही है वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफिया हरियाली का सफाया करने में जुटे हैं। जिले में हरेभरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले लगातार हो रहे हैं। जिलाधिकारी के सख्त रुख अपनाने के बाद सामाजिक वानिकी विभाग के डीएफओ ने टीमों के माध्यम से अवैध कटान रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

एक पखवारा के भीतर ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर हरे वृक्षों के कटान की कई घटनाएं हो चुकी हैं। माधोटांडा क्षेत्र में एक ठेकेदार ने सेमल की आड़ में शीशम के हरे भरे पेड़ भी काट डाले। ट्रैक्टर ट्राली में नीचे शीशम की बोटें रखी गई और उसके ऊपर सेमल की लकड़ी का लदान कर दिया गया। बार्डर क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली गुजरने के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के गश्ती जवानों को शक हुआ तो उन्होंने जांच की। बाद में वन विभाग व पुलिस को सूचना दे दी गई। तब यह अवैध कटान का मामला पकड़ा जा सका। इससे पहले दियोरिया थाना क्षेत्र में परमिट से अधिक संख्या में पेड़ काट लिए गए। गत दिवस अमरिया क्षेत्र में सागौन के 26 पेड़ अवैध रूप से काटे गए। ठेकेदार ने 20 पेड़ों के कटान का परमिट बनवाया था।

दियोरिया कलां : चार दिन पूर्व एक ठेकेदार ने जामुन सहित तीन पेड़ बगैर परमिट कटवाकर गायब कर दिए। सामाजिक वानिकी के कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। गांव गाजना सिधार पुर निवासी एक युवक के बाग से हरे भरे जामुन सहित तीन पेड़ काट लिए गए। इनसेट

अवैध कटान को सख्ती से रोका जाएगा, इससे लिए विभाग की टीमों को निगरानी पर लगाया गया है। अमरिया क्षेत्र के देवरनिया में अवैध रूप से सागौन के 26 पेड़ काटे जाने के मामले में लकड़ी लदा ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पेड़ मालिक व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

- संजीव कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी विभाग

chat bot
आपका साथी