जापान भी कर लिया फतह अब पदक की आस बढ़ी

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम ने शुक्रवार को जापान पर 5-3 से शानदार जीत हासिल की। जिससे भारतीय टीम को पदक मिलने की आस और बढ़ गई है। भारतीय टीम में खेल रहे तराई के लाल सिमरनजीत सिंह के स्वजन तथा उनके संबंधियों ने जीत पर खुशी मनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM (IST)
जापान भी कर लिया फतह अब पदक की आस बढ़ी
जापान भी कर लिया फतह अब पदक की आस बढ़ी

पीलीभीत, जेएनएन: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हाकी टीम ने शुक्रवार को जापान पर 5-3 से शानदार जीत हासिल की। जिससे भारतीय टीम को पदक मिलने की आस और बढ़ गई है। भारतीय टीम में खेल रहे तराई के लाल सिमरनजीत सिंह के स्वजन तथा उनके संबंधियों ने जीत पर खुशी मनाई है। वहीं शहर के अन्य हाकी खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।

टोक्यो ओलिंपिक में पुल के आखिरी मैच में भारतीय टीम का जापान से मुकाबला शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन मझोला बार्डर एरिया के मझारा फार्म स्थित सिमरनजीत सिंह के घर में तो तड़के से ही सभी स्वजन उत्साहित दिखाई दिए। तड़के से ही सिमरनजीत सिंह की दादी गुरजीत कौर, सुखपाल कौर तथा जसवीर कौर, पिता इकबाल सिंह तथा माता मंजीत कौर ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ की। मैच शुरू होने से पहले ही टीम में सिमरनजीत सिंह के शामिल होने पर भी स्वजन काफी खुश दिखाई दिए। टीवी पर मैच देखने के लिए सिमरनजीत सिंह की दादी, माता पिता, बहन प्रभजोत कौर, गुरमत कौर एवं सिमरत कौर, चाचा पूर्व ग्राम प्रधान मझारा विक्रम सिंह एवं सुखवीर सिंह तथा चाची परमजीत कौर आदि भी पूरे समय उत्साहित होकर डटे रहे। हालांकि आज के मैच के दौरान सिमरनजीत सिंह ने कोई गोल नहीं किया लेकिन उनके द्वारा बनाए गए पास पर ही गुरजंट सिंह ने गोल दागने में सफलता प्राप्त की। सिमरनजीत के पिता इकबाल सिंह कहते हैं कि जापान पर भारतीय टीम की जीत से पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। फोटो 30पीआइएलपी 32

जापान के साथ भारतीय टीम का मैच रोमांचक रहा। अब पदक की उम्मीद भी बढ़ गई है।

पायल फोटो 30पीआइएलपी 33

भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे समय उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली।

- रोशनी फोटो 30पीआइएलपी 34

भारतीय टीम में भतीजा सिमरनजीत सिंह का शामिल होना ही हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।

- विक्रम सिंह फोटो 30पीआइएलपी 35 भारतीय टीम में सिमरनजीत सिंह ने प्रतिनिधित्व कर पूरे तराई का नाम रोशन किया है। टीम स्वर्ण पदक जीतेगी।

- सतीश अग्रवाल

chat bot
आपका साथी