ससुरालियों ने किया विवाहिता के अपहरण का प्रयास

पीलीभीतजेएनएन विवाहिता को ससुराल वालों ने कम दहेज के कारण पिटाई कर पहले तो घर से निकाल दिया। फिर मायके जाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। विवाहिता का आरोप है कि पति और जेठ ने छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए तो उन्हें देखकर ससुराल वाले धमकी देकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM (IST)
ससुरालियों ने किया विवाहिता के अपहरण का प्रयास
ससुरालियों ने किया विवाहिता के अपहरण का प्रयास

पीलीभीत,जेएनएन : विवाहिता को ससुराल वालों ने कम दहेज के कारण पिटाई कर पहले तो घर से निकाल दिया। फिर मायके जाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया। विवाहिता का आरोप है कि पति और जेठ ने छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग आ गए तो उन्हें देखकर ससुराल वाले धमकी देकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि चार साल पहले विवाह शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही अंतर्गत गांव चौड़ेरा निवासी विजय के साथ हुआ था। विवाह में पिता ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया,लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। पति और अन्य ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। जब यह बात मायके वालों को बताई तो पिता और भाई उसकी ससुराल आए और पति तथा अन्य लोगों को समझाया कि अब और दहेज देने का साम‌र्थ्य उनमें नहीं है। इसके बाद भी ससुराल में उसकी पिटाई होती रही। कई दिन तक भूखा रखा जाने लगा। पति दूसरी शादी करने की बात कहने लगे। पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में 16 मई की रात में पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। दो सितंबर को ससुराल वाले उसके मायके में आ धमके। पति और जेठ ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। वे लोग जबरन उसे कार में बैठाकर अपहरण करके ले जाने का प्रयास करने लगे। बचाव के लिए शोर मचाया तो माता-पिता और पड़ोसी मौके पर आ गए। तब ससुराल वाले धमकी देकर भाग गए। वह थाने गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश से विवाहिता के पति विजय, जेठ अजय, ससुर राजाराम तथा सास पुष्पा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी