कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहा पर संसद में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। कांग्रेसी नेता कल्याण सिंह सरोज ने कहा कि भाजपा और आरएसएस हिदुस्तान को कई हिस्सों में बांटना चाहती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:07 PM (IST)
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जासं, पूरनपुर (पीलीभीत) : उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहा पर संसद में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में संशोधन बिल की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। कांग्रेसी नेता कल्याण सिंह सरोज ने कहा कि भाजपा और आरएसएस हिदुस्तान को कई हिस्सों में बांटना चाहती हैं। संविधान में लिखा है कि हिदुस्तान किसी एक जाति धर्म का नहीं बल्कि सभी धर्म का है। अनवर खान ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास कर सरकार व्यस्त करना चाहती है,जिससे इनका काम बन सके। प्रतियां जलाने के दौरान संजय खान, कल्याण सिंह सरोज, पंकज मिश्र, सुमित कुमार पांडेय, फिरोज अहमद अंसारी, सिकंदर, कपिल शर्मा, श्याम पासवान, बबलू खान, श्यामाचरण पासवान, हेमराज पासवान, सत्यप्रकाश, प्यारेलाल, वारिस अली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी