इस बार ब्रह्मचारी घाट पर नहीं लगेगा मेला

इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर मेला नहीं लगेगा। कोविड-19 के कारण जिला प्रशासन ने मेला और सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में अन्य नदियों के घाटों पर भी किसी तरह के सामूहिक आयोजन नहीं होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:13 PM (IST)
इस बार ब्रह्मचारी घाट पर नहीं लगेगा मेला
इस बार ब्रह्मचारी घाट पर नहीं लगेगा मेला

पीलीभीत,जेएनएन : इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर मेला नहीं लगेगा। कोविड-19 के कारण जिला प्रशासन ने मेला और सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में अन्य नदियों के घाटों पर भी किसी तरह के सामूहिक आयोजन नहीं होंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर वैसे तो हर साल देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर काफी बड़ा मेला लगता रहा है। अनेक लोग वहां भंडारा का आयोजन करते रहे हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर देवहा नदी में डुबकी लगाकर स्नान करने के बाद तट पर ही स्थित मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते यह आयोजन नही होगा। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर में मनाया जाना वाला देव दीपावली उत्सव भी नहीं होगा। मंदिर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भक्तों से अपने घरों पर ही दीप जलाकर देव दीपावली मनाने की अपील है। उधर, कार्तिक पूर्णिमा पर्व एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। लोगों से गंगा स्नान पर्व घरों में ही मनान की अपील की गई है।

पूरनपुर : कोविड 19 को लेकर इस बार शारदा के तटों पर गंगा स्नान पर्व पर मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इसको लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया है। पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र में हर बार कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। मेला को नहीं लगाया जाएगा। प्रशासन के निर्देश के बाद एवं उच्चाधिकारियों के आदेश पर हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी ने लाउडस्पीकर के द्वारा सिपाहियों को लगाकर पूरे ट्रांस शारदा क्षेत्र एवं नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया। इंस्पेक्टर ने बताया शारदा नदी के तटों पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर लगने वाले मेले पर प्रतिबंधित लगाया गया है। श्रद्धालुओं को कोविड 19 के नियमों के तहत स्नान कर लौटने का प्रचार प्रसार के माध्यम से निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी