चेतावनी को अनदेखा कर भरते हैं फर्राटा

पीलीभीतजेएनएन शहर में बांसुरी चौराहा से लेकर कचहरी तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के बोर्ड लगे हैं। उन पर वाहनों की गति का निर्धारण भी किया गया लेकिन वाहन चालक ऐसे बोर्ड को अनदेखा करके फर्राटा भरते रहते हैं। इसी वजह से आएदिन हादसे हो रहे लेकिन फिर भी सबक लेने को तैयार नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:59 PM (IST)
चेतावनी को अनदेखा कर भरते हैं फर्राटा
चेतावनी को अनदेखा कर भरते हैं फर्राटा

पीलीभीत,जेएनएन : शहर में बांसुरी चौराहा से लेकर कचहरी तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के बोर्ड लगे हैं। उन पर वाहनों की गति का निर्धारण भी किया गया लेकिन वाहन चालक ऐसे बोर्ड को अनदेखा करके फर्राटा भरते रहते हैं। इसी वजह से आएदिन हादसे हो रहे लेकिन फिर भी सबक लेने को तैयार नहीं।

शहर के बीच से होकर गुजर रहे इस हाईवे पर बांसुरी चौराहा से लेकर कचहरी तक के पांच किमी के रास्ते में आधा दर्जन ऐसे स्थान हैं, जो दुर्घटनाओं के लिए काफी संवेदनशील माने जाते हैं। यातायात पुलिस की ओर से इन स्थानों पर अधिकतम तीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कई जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। इधर, बरसात के बाद हाईवे की सड़क भी काफी खराब हो गई है। एक तो खराब सड़क और दूसरे दुर्घटना वाले क्षेत्र होने के बाद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से चलाते हैं। खास कर बाइकर्स तो अपने वाहन को लहराते हुए चलाते हैं। कई बार हाईवे से गुजरने के दौरान सुनगढ़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक ऐसे वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दे चुके लेकिन चौराहों पर खड़े रहने वाले ट्रैफिक के सिपाही और होमगार्ड के जवान सब कुछ देखकर भी अनदेखा कर जाते हैं। इस मार्ग पर छतरी चौराहा से लेकर गन्ना समिति तथा गौहनिया चौराहा, यशवंतरी देवी चौराहा से आगे एसपी आवास के सामने से लेकर नकटादाना चौराहा और फिर वनकटी मोड़ से कलक्ट्रेट व कचहरी तक अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं। उधर, टीएसआइ कमलेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई बुलेट बाइक को सीज किया गया है। कार्रवाई के साथ ही बाइकर्स को तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलाने के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी