धान क्रय केंद्रों पर पकड़े चार बिचौलिए

पीलीभीतजेएनएन धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों के दखल के कारण किसानों को परेशान हो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:11 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर पकड़े चार बिचौलिए
धान क्रय केंद्रों पर पकड़े चार बिचौलिए

पीलीभीत,जेएनएन : धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों के दखल के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों की टीम के निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में क्रय केंद्रों पर चार बिचौलियों को पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के जिला प्रबंधक रामकृष्ण सरोज ने सुनगढ़ी थाना में दी तहरीर में कहा कि मंडी समिति में लगे क्रय केंद्रों का उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी व मंडी समिति के सचिव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ के क्रय केंद्र पर न्यूरिया निवासी मुमताज अहमद को घूमते पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसान है और अपना धान बेचने के लिए आया है। जब उससे धान के बारे में पूछा तो बोला कि ऐसे ही मंडी में घूमने आए थे। तलाशी लिए जाने पर उसके पास दो सूचियां मिलीं। एक में 21 और दूसरे में 23 किसानों के नाम, मोबाइल नंबर आदि पाए गए। वह सेंटरों पर बिचौलिया के तौर पर काम कर रहा था। इसी तरह आदर्श सहकारी समिति केंद्र पर रम्पुरा फकीरे के जगपाल और घाटमपुर के भगवानदास को नन्हे नामक किसान के अभिलेख पर धान की तौल कराते पकड़ा गया। इनके अलावा प्रतापुर के क्रय केंद्र पर शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना अंतर्गत ग्राम गहलुइया निवासी उमेश को पकड़ा गया। वह सदर तहसील के गांव पुरवा भूड़ा निवासी किसान अरविद प्रताप के अभिलेखों पर अपना धान बेच रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह के अनुसार चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी