नगरिया में कटान तेज, तटबंध तक पहुंची नदी

शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद नगरिया खुर्द कला में शारदा नदी में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्पर नंबर 27 के समीप नदी ने सबसे अधिक भू कटान किया। अब नदी तटबंध के निकट तक पहुंच चुकी है। तटबंध से शारदा सागर डैम कुछ ही दूरी पर है। नदी के रौद्र रूप से शारदा सागर डैम को भी खतरा बना है। यहां पर नदी ने फसल वाली लगभग 10 एकड़ जमीन को जद में ले लिया है। कई घर भी नदी के निशाने पर आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:02 AM (IST)
नगरिया में कटान तेज, तटबंध तक पहुंची नदी
नगरिया में कटान तेज, तटबंध तक पहुंची नदी

पीलीभीत,जेएनएन : शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद नगरिया खुर्द कला में शारदा नदी में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्पर नंबर 27 के समीप नदी ने सबसे अधिक भू कटान किया। अब नदी तटबंध के निकट तक पहुंच चुकी है। तटबंध से शारदा सागर डैम कुछ ही दूरी पर है। नदी के रौद्र रूप से शारदा सागर डैम को भी खतरा बना है। यहां पर नदी ने फसल वाली लगभग 10 एकड़ जमीन को जद में ले लिया है। कई घर भी नदी के निशाने पर आ गए। ग्रामवासियों में नदी कटान को लेकर दहशत का माहौल है,लेकिन शारदा सागर खंड द्वारा कटान रोकने के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है।

शारदा नदी उफान पर होने के बाद अब जलस्तर में कमी हुई। नदी ने पहले नलडेंगा में तबाही मचाई कई घर नदी में समा गए और भू-कटान भी काफी हुआ। ग्रामीणों ने स्वयं ही राहत कार्य किये, लेकिन शारदा सागर खंड हमेशा जिम्मेदारियों से बचता रहा। अब नदी ने नगरिया खुर्द कला गांव में स्पर नम्बर 27 के पास शारदा नदी ने तीव्र गति से कटान प्रारंभ कर दिया है। लगभग 10 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल नदी में समा गई और कई घर भी निशाने पर आ गए। नदी कटान करते हुए तटबंध के निकट पहुंच चुकी है। तटबंध से कुछ ही दूरी पर शारदा सागर डैम है नदी का रौद्र रूप देखकर शारदा सागर डैम पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसके बावजूद सिचाई विभाग के शारदा सागर खंड द्वारा कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। नदी का कटान लगातार जारी है ग्रामीण स्वयं ही झाड़ झंकार डालकर जमीनों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी शारदा सागर खंड जिम्मेदारियों से बचते हुए कार्य के नाम पर सिर्फ खानापूरी करता रहा है। नदी द्वारा ऐसे ही कटान किया गया तो तटबंध को बड़ा खतरा है।

नगरिया में शारदा नदी की ओर से भू-कटान की जानकारी मिली है। मौके पर टीम को भेजा गया है। जल्द ही बचाव कार्य किए जाएंगे।

-बृजेश कुमार पोरवाल,अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड नदी ने विकराल रूप ले रखा है। लगातार नदी का कटान जा रही है कोई भी अफसर यहां पर नहीं पहुंचा। हमारे घरों के अलावा नदी तटबंध के निकट पहुंच चुकी है।

-नित्तो बैरोई हम लोगों की लगभग 10 एकड़ खड़ी फसल नदी में समा चुकी है। हम लोग स्वयं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इससे पहले गांव में इतनी तेज कटान कभी नहीं हुआ।

-माधुरी ढाली प्रशासन की तरफ से कोई भी राहत नहीं मिली है ना ही कोई अधिकारी गांव में स्थिति का जायजा लेने आया। फसल भी बर्बाद हो चुकी है अब घर भी नदी के निशाने पर है।

- परिमल मंडल दशकों से हम लोग बाढ़ की तबाही झेलते चले आ रहे हैं ऐसा ही रहा तो शारदा सागर डैम को भी खतरा है जिससे हम लोगों का वजूद मिट जाएगा।

- पूनम

chat bot
आपका साथी