पीलीभीत में स्कूलों में छुट्टी के समय गन्ना वाहनों से हादसे की आशंका

शहर में बीते पेराई सत्र में स्कूलों के लगने व छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इससे स्कूली छात्रों को दिक्कत नहीं हो। लेकिन इस बार अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहन टनकपुर रोड पर दौड़ते रहते हैं। ऐसे में हादसों की आशंका रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:10 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:10 AM (IST)
पीलीभीत में स्कूलों में छुट्टी के समय गन्ना वाहनों से हादसे की आशंका
पीलीभीत में स्कूलों में छुट्टी के समय गन्ना वाहनों से हादसे की आशंका

पीलीभीत, जेएनएन : शहर में बीते पेराई सत्र में स्कूलों के लगने व छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इससे स्कूली छात्रों को दिक्कत नहीं हो। लेकिन, इस बार अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहन टनकपुर रोड पर दौड़ते रहते हैं। ऐसे में हादसों की आशंका रहती है।

हर साल गन्ना सीजन शुरू होने से पूर्व चीनी मिल, गन्ना विभाग, प्रशासन व पुलिस के अफसरों की बैठक में नियम तय होते हैं। इस साल भी बैठक हुई। इसमें गन्ना ढुलाई में ओवरहाइट व ओवरलोडिग की रोकथाम, रिफलेक्टर का प्रयोग आदि अनिवार्य किया। लेकिन, स्कूलों की छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहन शहर में न आए। इसको लेकर योजना नहीं बनी। इससे टनकपुर रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय भी गन्ना लदे वाहन दौड़ते हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। छुट्टी होने के बाद इस रोड पर बने शिक्षण संस्थानों का स्टाफ बाहर निकलकर बच्चों को सड़क पार कराने के लिए वाहनों को हाथ देकर रुकवाते हैं। जबकि पिछले साल यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी कि सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के दौरान गन्ना लगे वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें शहर से बाहर ही विभिन्न मार्गों पर रोका जाएगा। अभिभावकों का कहना है कि जैसी व्यवस्था पिछले साल लागू हुई, वही इस बार भी होनी चाहिए। इनसेट

इस मामले पर चीनी मिलों के प्रबंधन से वार्ता करके यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि स्कूलों की छुट्टी के समय गन्ना लदे वाहनों का प्रवेश न हो।

जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी

chat bot
आपका साथी