पीलीभीत में धान तौल न होने पर किसानों ने हाईवे किया जाम

धान की तौल न होने से किसान आक्रोशित हो गए। नाराज किसानों ने धान भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाकर उन्हें गुड़ मंडी लाकर रात में ही धान की तौल कराई गई। फिर जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:31 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:31 AM (IST)
पीलीभीत में धान तौल न होने पर किसानों ने हाईवे किया जाम
पीलीभीत में धान तौल न होने पर किसानों ने हाईवे किया जाम

पूरनपुर (पीलीभीत), जेएनएन: धान की तौल न होने से किसान आक्रोशित हो गए। नाराज किसानों ने धान भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाकर उन्हें गुड़ मंडी लाकर रात में ही धान की तौल कराई गई। फिर जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

किसानों का समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीदने के लिए गुड मंडी में चार क्रय केंद्र लगे हैं। लेकिन, 16 दिन बीत जाने के बाद भी यहां धान की खरीद नहीं की जा रही है। कई दिन से किसान धान खरीद के इंतजार में रुके हुए हैं। केंद्र पर सिर्फ हवा में बैनर लहरा रहे हैं। इंचार्ज तक गायब हैं। अधिकारियों की भी नजर इधर नहीं जा रही है। शुक्रवार को किसान धान की ट्राली लेकर गुड़ मंडी पहुंच गए। टोकन के तहत शनिवार को धान खरीद होनी थी। लेकिन, धान खरीद नहीं होने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। रात में 9.30 बजे तीन ट्रैक्टर-ट्राली में धान भरकर किसान पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे के गोमती गुरुद्वारे पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां अन्य किसान भी आ गए। इससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना एसडीएम रामस्वरूप और सीओ वीरेंद्र विक्रम को लगी। वह इंस्पेक्टर कोतवाली रामसेवक व अन्य पुलिस टीम के साथ गोमती गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने किसानों को काफी देर तक समझाया। फिर किसान ट्रैक्टर- ट्राली लेकर गुड मंडी आए। यहां रात में ही धान की तौल कराई गई। उधर जाम से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

----

शनिवार शाम गुड मंडी में धान की तौल हो रही थी। बिजली जाने से खरीद बाधित हुई। किसानों से सोमवार को धान खरीदने को कहा। लेकिन, वह हाईवे पर पहुंच गए। इससे वहां जाम लगा। रात में ही धान की तौल कराई गई।

रामस्वरूप, एसडीएम, पूरनपुर

chat bot
आपका साथी